Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 11 पुलिसकर्मियों का तबादला:सीतापुर से ट्रांसफर आये दरोगा को सदर चौकी की कमान, लापरवाही पर एक दरोगा लाइन हाजिर

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जनहित में 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। सभी अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में सीतापुर से आए दरोगा अतुल वर्मा को उन्नाव सदर कोतवाली में सदर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह के आदेशानुसार, निरीक्षक राकेश कुमार को थाना बेहटामुजावर से अतिरिक्त निरीक्षक थाना बांगरमऊ के पद पर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अतुल कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सदर, थाना कोतवाली में तैनाती मिली है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना बेहटामुजावर, उपनिरीक्षक साधुरण को थाना अचलगंज, उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी को थाना बांगरमऊ और उपनिरीक्षक महताब सिंह को थाना बारासगवर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक शिव बहादुर राव को पुलिस लाइन से थाना बीघापुर, उपनिरीक्षक मो. आरिफ को थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक रमेश सिंह सागर को थाना पुरवा और उपनिरीक्षक विद्या सागर शुक्ल को थाना गंगाघाट में नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को थाना अचलगंज से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, ये तबादले कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से किए गए हैं। होली पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए भी विभिन्न थानों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी बोले- त्योहारों पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं; उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो, जो नजीर बने
    Next Article
    बदायूं में तहसीलदार पर कुर्सी फेंकी गई:दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, सुलह के प्रयास जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment