Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में ABVP ने किया 'वंदे मातरम्' सामूहिक गान:सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग, राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया

    1 hour ago

    2

    0

    इटावा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हुआ परिसर कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल को इटावा नगर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जैसे ही ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक स्वर गूंजा, पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराना रहा। वक्ताओं ने बताई वंदे मातरम् की महत्ता इस अवसर पर मुख्य वक्ता अभिषेक मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। यह हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण और कर्तव्य का बोध कराता है। वहीं संगठन मंत्री सोमू ने कहा कि परिषद लगातार शैक्षणिक परिसरों में सकारात्मक और राष्ट्रवादी माहौल बनाने के लिए काम कर रही है, ताकि युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें। आगामी कार्यक्रमों की भी दी जानकारी कार्यक्रम संयोजक संस्कार गुप्ता ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में ब्लू बोर्ड विद्यालय के प्राचार्य राजीव, पान कुंवर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल राजपूत, नगर सह मंत्री सक्षम यादव, पीयूष कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षामंत्री राजनाथ ने लक्ष्मण मंडपम का उद्घाटन किया:डिप्टी CM ब्रजेश बोले- लखनऊ में मल्टीलेवल पार्किंग-फ्लाईओवर बनवाए, हमारे सांसद विकास पुरुष
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट:असि घाट से नमो घाट तक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, घाट पर लगा चेतावनी बोर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment