Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन नाव हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट:असि घाट से नमो घाट तक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, घाट पर लगा चेतावनी बोर्ड

    2 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में हुए नाव हादसे के बाद वाराणसी प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाटों पर सख्त इंतजाम किए गए हैं। अस्सी घाट से नमो घाट तक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, नाविकों को ओवरलोडिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। देखें तस्वीर… प्रशासन ने कई सख्त कदम उठाते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं— • गंगा में चलने वाली सभी नावों की नियमित जांच की जाएगी। • बिना लाइसेंस या पंजीकरण के कोई भी नाव संचालन नहीं कर सकेगा। • प्रत्येक नाव में लाइफ जैकेट और जरूरी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए गए हैं। • घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई है। • पुलिस द्वारा गंगा में लगातार पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नाविकों के लिए नए नियम • एक नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर सख्त कार्रवाई होगी। • सभी नाविकों को वैध पहचान पत्र और लाइसेंस रखना अनिवार्य होगा। • खराब मौसम या तेज धारा की स्थिति में नाव संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। • शराब या नशे की हालत में नाव चलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। • सभी को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य रहेगा। गंगा में 3 किलोमीटर होगी बैरिकेटिंग ACP अतुल अंजान ने कहा - श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जो उपाय हैं उसको व्यवस्थित कराया जा रहा है और यहां पर चलने वाले सभी नाव में बैठने वाले श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने चेकिंग के दौरान पाया गया की बहुत से श्रद्धालु पहले जैकेट पहनते हैं और फिर फोटो खींचने के चक्कर में उसे निकाल देते हैं इस पर सख्त निगरानी की जा रही है। जहां भी गहरे पानी है वहां पर हम लोगों ने बोर्ड लगवाए है। गंगा में कुल तीन टीम लगाई गई है जो लगातार चेकिंग कर रही है जो भी नाविक गलत नियमों से नाव चलाते हुए पाया गया उसे तत्काल सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 3 किलोमीटर की बेरीकेटिंग की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में ABVP ने किया 'वंदे मातरम्' सामूहिक गान:सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग, राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
    Next Article
    प्रयागराज में सीवर-सड़क निर्माण घोटाले के खिलाफ धरना:भाकियू नेता ने ठेकेदार-इंजीनियरों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment