Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अस्पताल कर्मचारियों पर राहगीरों से मारपीट का आरोप:वीडियो आने के बाद राजपूत समाज में बढ़ा आक्रोश

    7 hours ago

    2

    0

    इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में लुहन्ना चौराहे के पास एक निजी अस्पताल नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कर्मचारियों पर राहगीरों से बेल्ट, डंडों और रॉड से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजपूत समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला है। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। चौगान निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे वह अपनी बहू सोनी और नातिन के साथ एक निमंत्रण से लौट रहे थे। नवजीवन अस्पताल के सामने कुछ लोग एक कार सवार के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान एक लाठी का वार उनकी नातिन को लग गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अस्पताल के गार्ड और कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों पर हमला और अफरा-तफरी आरोप है कि मनोज कुमार, कल्लू, सुनील यादव और दो से तीन बाउंसरों ने मिलकर राजकुमार, उनकी बहू सोनी, जानकी और नेतराम को बुरी तरह पीटा। हमले में लाठी, डंडे, बेल्ट और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पीड़ितों के गले की जंजीर व कान के बाले भी गिर गए। पुलिस कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को सुरक्षित कराया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर बेल्ट और डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। अस्पताल संचालक से जब उनका पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। समाज में आक्रोश और चेतावनी घटना के बाद राजपूत समाज में नाराजगी बढ़ गई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, अजय धाकरे, वरिष्ठ नेता अंशुल अशोक दुबे और मनोज राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग पीड़ित के घर पहुंचे। वहीं सपा नेता आशीष राजपूत ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 4 लाख से अधिक वाहन, पार्किंग बड़ी समस्या:15 साल से जगह नहीं, शाही किले के पास भी कब्जा, स्कूल छूटते ही जाम
    Next Article
    नारी-वंदन संशोधन अधिनियम के समर्थन में वाराणसी में मानव श्रृंखला:विकास इंटर कालेज की छात्राओं और खिलाड़ियों ने उठाई आवाज, PM के वाराणसी आगमन से पहले आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment