Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध खनन के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार:वन विभाग टीम पर डंपर चढ़ाने का किया था प्रयास, JCB-ट्रैक्टर बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में वन क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार रात वन विभाग की टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश कर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप है। पुलिस ने मौके से जेसीबी मशीन, डंपर और ट्रैक्टर बरामद किए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध खनन की सूचना पर पहुंची टीम वन रक्षक द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनवा संतोषपुर वन ब्लॉक में कुछ लोग जेसीबी और डंपरों की मदद से अवैध मिट्टी का खनन कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खनन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने टीम का विरोध किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास वन विभाग के कर्मचारियों ने जब वाहनों को कब्जे में लेने की कोशिश की तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए डंपर को टीम के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को बचाया। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही थाना चौबिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अजय उर्फ महाराज उर्फ गुल्लू और डंपर चालक अवनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक डंपर, एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर बरामद किया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास सामने आया पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अवनीश के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस मंगलवार शाम मामले की जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में पूर्व बार अध्यक्ष से मारपीट, तोड़फोड़:लात-घूंसों से गिराकर पीटा, एक नामजद समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    LG मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में दी श्रद्धांजलि:भाजपा नेता गुलाम कादिर राईनी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment