Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LG मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में दी श्रद्धांजलि:भाजपा नेता गुलाम कादिर राईनी के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया

    2 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंगलवार को गाजीपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने तय कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर सदर कोतवाली क्षेत्र के बरबरहना स्थित भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय गुलाम कादिर राईनी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उपराज्यपाल सिन्हा ने दिवंगत नेता गुलाम कादिर राईनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। जमीनी स्तर पर सेवा जारी रखेंगे मनोज सिन्हा ने परिवार से कहा कि भले ही उन्होंने अपने मुखिया को खो दिया है, लेकिन वे स्वयं परिवार के साथ हैं। यह मुलाकात उनके तय कार्यक्रमों के बीच अचानक हुई, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों में भावुक माहौल देखा गया। इस दौरान पार्टी संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। परिवार के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और यदि पार्टी उन्हें किसी जिम्मेदारी के योग्य समझेगी तो उसे स्वीकार करेंगे, अन्यथा वे जमीनी स्तर पर सेवा जारी रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अवैध खनन के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार:वन विभाग टीम पर डंपर चढ़ाने का किया था प्रयास, JCB-ट्रैक्टर बरामद
    Next Article
    जौनपुर DM ने गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश:घटतौली, मुनाफाखोरी पर होगी कार्रवाई; घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment