Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज बरेली में:लखनऊ पब्लिक स्कूल की शाखा का करेगी उद्घाटन, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का करेगी निरीक्षण

    19 hours ago

    2

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज बरेली के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह यहाँ मुख्य रूप से रामगंगा नगर में लखनऊ पब्लिक स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करने आ रही हैं। इस संस्थान के संस्थापक प्रतापगढ़ से सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल है। उनके यूपी के अलग अलग शहरों में स्कूल है। बरेली में अब उनकी 16वीं शाखा खुली है। इसके अलावा उनके कार्यक्रम में दिशा इण्टर कॉलेज का भ्रमण और किला क्षेत्र स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी शामिल है। राज्यपाल एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी कुछ समय बिताएंगी, जहाँ वह भोजन और विश्राम करेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मिनट टू मिनट कार्यक्रम: 10:45 AM: लखनऊ एयरपोर्ट से बरेली के लिए प्रस्थान (राजकीय वायुयान द्वारा) 11:20 AM: बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पर आगमन 11:25 AM: त्रिशूल एयरपोर्ट से दिशा इण्टर कॉलेज के लिए रवानगी 11:30 AM - 12:35 PM: आगमन एवं कार्यक्रम: दिशा इण्टर कॉलेज, मुड़िया अहमद नगर 12:35 PM: दिशा इण्टर कॉलेज से राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के लिए प्रस्थान 12:55 PM - 01:25 PM: आगमन एवं निरीक्षण: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), किला ओवरब्रिज के पास 01:25 PM: राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान 01:40 PM - 03:45 PM: आगमन एवं लंच: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (आरक्षित) 03:45 PM: विश्वविद्यालय से लखनऊ पब्लिक स्कूल (रामगंगा नगर) के लिए प्रस्थान 04:00 PM - 05:05 PM: उद्घाटन कार्यक्रम: लखनऊ पब्लिक स्कूल, रामगंगा नगर आवास योजना 05:05 PM: स्कूल से त्रिशूल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 05:20 PM: त्रिशूल एयरपोर्ट आगमन और लखनऊ के लिए वापसी प्रस्थान
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गेहूं कटाई से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ीं:अस्पतालों में अस्थमा-सीओपीडी मरीजों की संख्या में 30% तक वृद्धि
    Next Article
    इटावा में अवैध मिट्टी खनन से फसलें बर्बाद:ग्रामीणों ने डंपर रोके, बसरेहर पुलिस ने खनन कार्य रुकवाया, मानकों को दरकिनार करके हो रहा खनन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment