Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन:पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, मधुबन वाटिका में दिखा उत्साह

    6 hours ago

    2

    0

    इटावा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी पदाधिकारियों और मनोनीत सदस्यों का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मधुबन वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में होली जैसा माहौल देखने को मिला, जहां फूलों की बरसात के साथ स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल कार्यक्रम की शुरुआत फूलों की वर्षा के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और नई टीम के गठन पर खुशी जाहिर की। नई टीम से बड़ी उम्मीदें इस मौके पर इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इटावा में अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में बनी नई टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए टीम बनाकर काम किया जाएगा और हर विभाग की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। 2027 चुनाव को लेकर संकल्प जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट रहने और आपसी सम्मान के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लिया जाए। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत, विधान परिषद और विधानसभा चुनावों में पूरी ताकत के साथ काम कर सभी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य भी तय कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:तीन साल तक किया शोषण, आरोपी को भेजा गया जेल
    Next Article
    भाजपा MLC ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:गोलीकांड के पीड़ित ने बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, घर पर पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment