Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में बाइक सवार पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार:कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटा था, घटना CCTV में कैद

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार युवक को कार से टक्कर मारकर लाठी डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सामने हुई थी और पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया। पेट्रोल पंप के सामने बाइक में मारी थी टक्कर ग्राम कुंजपुरा पोस्ट कैस्त थाना वैदपुरा निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 13 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी सिंकू पुत्र रामप्रकाश के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP75 S 6850 से जसवंतनगर बाजार से वैदपुरा की ओर जा रहा था। जब वह एनएच 2 स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पीछे से आई कार संख्या यूपी 75 सीटी 7914 ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई। 6 तस्वीरें देखिए… कार सवारों ने दौड़ाकर लाठी डंडों से किया हमला आरोप है कि टक्कर मारने के बाद कार से उतरे कई लोगों ने मोहित को घेर लिया और उसे दौड़ाकर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से बचने के लिए मोहित किसी तरह भागकर पास के पेट्रोल पंप परिसर में घुस गया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी शिवेंद्र उर्फ नीटू (20) और सचिन (23) निवासी ग्राम कुंजपुरा थाना वैदपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाइल बंद कराने को 50 हजार की मांग का आरोप:उन्नाव में बीएसए कार्यालय के बाबू का वीडियो आया सामने, शासन ने शुरू की कार्रवाई
    Next Article
    सुल्तानपुर में राजा बाबू हत्याकांड का दोषी जमानत पर छूटा:सुभसपा अध्यक्ष ओपी राजभर से की मुलाकात, सियासत में वापसी की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment