Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाइल बंद कराने को 50 हजार की मांग का आरोप:उन्नाव में बीएसए कार्यालय के बाबू का वीडियो आया सामने, शासन ने शुरू की कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां एक बाबू पर विद्यालय से जुड़ी शिकायत खत्म कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शासन स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला बांगरमऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तमोरिया बुजुर्ग से जुड़ा बताया जा रहा है। जनसुनवाई पोर्टल पर विद्यालय के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई थी। इसके आधार पर बीएसए शैलेश पाण्डेय ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेश प्रताप सिंह को नोटिस जारी किया था। जवाब देने के बाद भी मांगी गई रिश्वत प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय प्रशासन ने तय समय के भीतर शिकायत का जवाब भी दे दिया था। इसके बावजूद फाइल बंद कराने के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत की मांग शुरू हो गई। आरोप है कि बीएसए कार्यालय में तैनात बड़े बाबू उदयवीर सिंह ने बीएसए के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। पैसे देने में देरी पर भेजे जाने लगे नोटिस प्रधानाध्यापक का कहना है कि रकम देने में देरी होने पर विद्यालय को लगातार नोटिस भेजे जाने लगे और कार्रवाई का दबाव बनाया गया। इसी दौरान बाबू और प्रधानाध्यापक के बीच हुई बातचीत को खुफिया कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीएसए बोले—जांच में दोषी मिला तो होगी कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद बीएसए शैलेश पाण्डेय ने खुद को इस मामले से अलग बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बाबू निलंबित, विभागीय जांच शुरू सूत्रों के मुताबिक शासन ने प्राथमिक स्तर पर आरोपी बाबू उदयवीर सिंह को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद शिक्षा विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामेश्वरी पेपर मिल की चिमनी से फिर निकला काला धुआं:NGT के आदेशों के उल्लंघन का आरोप, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा जांच
    Next Article
    इटावा में बाइक सवार पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार:कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटा था, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment