Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:5 साल के बेटे ने देखा, पत्नी से थी अनबन

    15 hours ago

    1

    0

    बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख उसके पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम बहेड़ा निवासी राजमिस्त्री सत्यभान दोहरे के 30 वर्षीय बेटे अनुज दोहरे ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब अनुज का पांच वर्षीय बेटा कमरे में पहुंचा, तो उसने अपने पिता को फंदे से लटका देखा और रोने लगा। बेटे की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और दृश्य देखकर हैरान रह गए। मृतक अनुज की शादी लगभग सात वर्ष पहले पड़ोस के गांव लालपुर निवासी राजकिशोर दोहरे की बेटी अंजली से हुई थी। पिछले करीब दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इस कारण अंजली अपने मायके में रह रही थी, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा पिता अनुज के साथ बहेड़ा गांव में रहता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पारिवारिक तनाव के चलते ही अनुज ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर को दी गई। ग्राम प्रधान ने चौकी पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद चौकी प्रभारी महेवा रजनीश कुमार तिवारी, थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुलेट चोरी करने वाला छात्र गिरफ्तार:शौक पूरे करने के लिए चोरी की, क्रिमनल हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    आगरा-ग्वालियर रोड पर डेढ़ फीट ऊंची सड़क:असंतुलित होकर पलट रहे वाहन, ग्रामीण कर रहे सुधार की मांग।

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment