Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में जीजा, साली हत्या कर थाने पहुंचा:खून से सना ईंट लेकर कोतवाली गया, बोल- शव घर में पड़ा है, होली के दिन भगाकर की थी शादी

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में जीजा, साली की हत्या कर थाने पहुंच गया। हाथ में खून से सना ईंट देखकर पुलिस ने आरोप को पकड़ा। आरोपी जीजा ने बताया कि उसने अपनी साली की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी है। शव घर में पड़ा है। आरोपी की बात सुनकर पुलिसवाले घर पहुंचे, जहां शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा और मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने चार दिन पहले होली के दिन दोनों ने घर से भागकर दिल्ली में शादी कर ली थी। एक दिन पहले ही गांव आया था। मामला थाना कोतवाली के करनपुरा इलाके का है। जानिए पूरा मामला करनपुरा कस्बे का रहने वाला विजय कुशवाहा दिल्ली में जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक का काम करता है। वह अपने गांव आता जाता रहता है। विजय ने पांच साल पहले थाना बैदपुरा के बर्रा गांव की दूसरी जाति की लड़की निशा कठेरिया से लव मैरिज की थी। विजय और निशा के बीच पिछले दो महीने से अनबन चल रही है। वह अपने मायके में रह रही है। विजय अक्सर अपनी पत्नी निशा को मनाने अपनी ससुराल आता-जाता था। वहीं पर उसकी मुलाकात पहली बार निशा की मौसी की बेटी सुनैना से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद विजय सुनैना से मिलने लगा। सुनैना के पिता रघुराज ने बताया कि विजय का हमारे घर पर रोज का आना-जाना था। 4 मार्च को विजय हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद वह उसे दिल्ली लेकर गया और वहीं शादी कर ली। हम लोगों ने फोन पर उससे बात की और उसे घर आने के लिए कहा। कल शाम हमारी पत्नी की बेटी से फोन पर बात हुई थी, उसने कहा था मम्मी, हम घर आ जाएंगे हमे मारना मत। शनिवार रात के करीब 3 बजे हमें कोतवाली से फोन आया कि जिला अस्पताल आ जाइए। जब हम वहां पहुंचे, तो देखा कि हमारी बेटी अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ी थी। विजय ने उसे मार डाला था। विजय मेरी बेटी से उम्र में बहुत बड़ा है। वह 35-36 साल का है। मेरी बेटी 18 साल की थी। पुलिस ने हमें बताया कि उसके शरीर पर चोट और गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। सुनैना के भाई शिवम ने बताया कि ये विजय हमारे घर आता था। हमने कई बार मम्मी से कहा कि इसको मत आने दो। किसी ने हमारी नहीं सुनी। ये होली से एक दिन पहले आया था। होली वाले दिन मेरी बहन को भगा ले गया था। शिवम ने बताया कि दिल्ली में विजय ने मंदिर में शादी करके फोटो और वीडियो भी भेजे थे। शिवम ने बताया कि विजय ने पांच साल पहले हमारी मौसी की लड़की निशा को भी भगाकर शादी की थी। अपहरण का मुकदमा पहले से दर्ज शिवम ने बताया कि जब 4 मार्च को विजय सुनैना को लेकर गया, तब हमने थाना सैफई में उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार सुबह पुलिस ने हमें सुनैना के मौत की खबर दी। हम जब अस्पताल पहुंचे तो सुनैना का शव स्ट्रेचर पर पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात को आरोपी ने खुद पुलिस को बताया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अभी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मेरठ में पत्नी की हत्याकर पति ने दी जान:पानी के प्लांट में ऑपरेटर था, बेटा बोला- पापा-मम्मी में झगड़ा होता था मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले। पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी। पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी जबान बाहर निकली हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग ने रोकी फसल पर तार खिंचाई:जौनपुर किसानों को मुआवजे का आश्वासन, अन्ना का सत्याग्रह सफल
    Next Article
    ग्रामीणों ने घरों पर लिखा पलायन कर रहा हूं:हमीरपुर में गंदे पानी की निकासी न होने से घर बेचने को मजबूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment