Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में किराना व्यापारी से 15 लाख की लूट:बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखे

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रात्रि करीब 9 बजे नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक किराना व्यापारी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। घटना दुकान से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। विशंभर कॉलोनी निवासी गोविंद शाक्य किराना के थोक व्यापारी हैं। उनकी दुकान नेविलगंज स्थित गल्ला मंडी में है, जो उनके घर से महज 150 मीटर दूर है। सोमवार रात करीब 9 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे और उनके पास एक बैग में करीब 15 लाख रुपये नकद थे। स्कूल के पास बदमाशों ने रोका जैसे ही गोविंद शाक्य विशंभर कॉलोनी स्थित जय गोपाल स्कूल के पास पहुंचे, पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर व्यापारी को रोक लिया और धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी कुछ समझ ही नहीं पाए। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश यूनियन बैंक वाली गली की ओर भागे और वहां से बिधूना रोड की तरफ निकल गए। घटनास्थल दुकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर है, जिससे साफ है कि बदमाश पहले से रेकी कर रहे थे। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें बाइक सवार बदमाश भागते नजर आए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दालमंडी में 16 मकानों को जर्जर भवन की नोटिस:नगर निगम में जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज, पहले भी 23 मकान तोड़ गए हैं
    Next Article
    ADO के साथ रेस्टोरेंट में चाय पी रही थी पत्नी:पति पहुंचा, दोनों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जमकर हुआ हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment