Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दालमंडी में 16 मकानों को जर्जर भवन की नोटिस:नगर निगम में जमा करने होंगे जरूरी दस्तावेज, पहले भी 23 मकान तोड़ गए हैं

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दालमंडी प्रोजेक्ट में लगातार पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और वीडीए कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने एक बार फिर 16 मकानों को जर्जर भवन का नोटिस दिया है। सोमवार की रात नगर निगम के कर्मियों ने 16 मकानों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है। जिसके बाद मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके पहले भी नगर निगम ने 23 मकानों को दालमंडी में जर्जर भवन की श्रेणी में रखा था। जिन्हे बाद में ध्वस्त कर दिया गया। एक बार फिर नगर निगम ने 16 मकानों को जर्जर बताया है। 16 मकानों पर नोटिस चस्पा वाराणसी के दालमंडी में चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार की रात नगर निगम ने एक बार फिर 16 मकानों को जर्जर की लिस्ट में डाल दिया। इन मकानों पर नोटिस चस्पा की गई है। इस दौरान दालमंडी के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। नगर निगम की प्रशासनिक टीम ने सर्वे के बाद इन 16 मकानों को जर्जर की श्रेणी में रखा है। इन सभी मकानों को असुरक्षित और जर्जर की श्रेणी में डाला गया है। एक सप्ताह में देना होगा जवाब इस नोटिस के अनुसार भवन स्वामियों को किसी भी संभावित हादसेको रोकने के लिए आवश्यक कदम जल्द से जल्द उठाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने भवन स्वामियों को तय समय सीमा के अंदर जवाब देने और जरूरी कागजात जमा करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद बार फिर दालमंडी के लोगों को आक्रोश है। उनका कहना है कि जिस तरह लगातार एक तरफ़ा कार्रवाई की जा रही है। वह गलत है। सरकार की मंशा मुआवजा देने की नहीं नई सड़क कपड़ा मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष फारुख खान ने बताया - सरकार की मंशा मुआवजा देने की नहीं है। इसलिए अब नोटिस दी जा रही है। जब साल भर पहले चिह्णहीकरण हुआ तो उस समय किसी का मकान जर्जर नहीं था और न ही वीडीए की नोटिस नहीं थी। आज मुआवजा देना है तो अब उसे जर्जर बताया जा रहा है। दालमंडी के साथ हो रहा गलत व्यवहार फारुख खान ने बताया - सरकारी मकहमा अब दालमंडी के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। नियत साफ नहीं है जिसे पूरा देश देख रहा है। फारुख ने कहा हाल ही में दालमंडी में एक मकान बेचा गया था। जिसे एक लाख 60 हजार स्क्वायर मीटर के हिसाब से बेची गई। लेकिन आप मुआवजा आज 44 हजार स्क्वैर मीटर दे रहे हैं। ऐसा क्यों? गोदौलिया पर आप एक लाख 60 स्क्वायर मीटर का मुआवजा दिया है। नाजायज करेंगे तो जनता उसका जवाबी देगी और सही मुआवजा नहीं मिलेगा तो लोग कोर्ट में जाएंगे। जानिए क्या है नगर निगम की नोटिस में... 16 मकानों पर चस्पा हुई नोटिस नगर निगम वाराणसी ने दालमंडी के 16 मकानों को जर्जर घोषित किया है। इन सभी मकानों को नोटिस जारी की गयी है। सभी मकानों को नोटिस जारी करते हुए नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि - क्षेत्रीय अवर अभियन्ता चौक द्वारा दी गयी रिपोर्ट से यह प्रतीत होता है संरचना (भवन, दीवाल, गुंडेर, फर्षों, सीढिया, जगले दरवाजे अथवा खिडकी के चौखटे संवारक, छत या दीवार साहुल में नहीं है, बारजा क्षतिग्रस्त है। संरचना से लगी हुई, बाहर निकली हुई या उस पर आश्रित) खंडहर गिरने वाला है और उस व्यक्ति के लिए खतरनाक है, जो उसमें अथवा उसके पड़ोस में किसी अन्य संरथना या स्थल में रहता है। वहां आता-जाता है या उसके पास से गुजरता है। हटाने या मरम्मत करने का दिया निर्देश नगर आयुक्त ने अपनी इस नोटिस में आगे मकान मालिक से अनुरोध करते हुए कहा है - आपसे अनुरोध किया जाता है, कि उपरोक्त संरचना जो गिरा दें या उसे हटा दें अथवा उसकी मरम्मत कर दें अथवा उससे पैदा होने वाले संकट से समस्त कारणों को दूर कर दे। आपसे यह अपेक्षा की जाती है, कि आप या तो तुरन्त या उपयुक्त संरचना या चीज को गिराने, हटाने अथवा उसकी मरम्मत से पहले आने जाने वाले लोगों और आस-पड़ोस की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करेंगे। इस नोटिस में यह लिखा गया है कि यदि आप इस नोटिस द्वारा दी गयी, आज्ञा का सल्लंघन करें या आदेश का अगुपालन न करेंगे तो ऐसे प्रत्येक अपराध के लिए आपको अर्थदण्ड हो सकता है। जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट... वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 181 भवन स्वामियों और 6 मस्जिदों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। 220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने कहां कितनी सड़क चौड़ी है, कौन सा मकान कितनी जद में आ रहा है, 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू हुई और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 46 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। 60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में निजी अस्पताल में मारपीट का मामला गरमाया:सपा-भाजपा पीड़ित के साथ आईएमए ने निष्पक्ष जांच की मांग की
    Next Article
    इटावा में किराना व्यापारी से 15 लाख की लूट:बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment