Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में किशोरी ने किया सुसाइड:इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दे रही थी, मां और बहनों के बाहर जाने पर फांसी लगाई

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर मोहन में शुक्रवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मां अस्पताल गई थीं, बहन पढ़ने गई थी गांव मानिकपुर मोहन निवासी स्वर्गीय नितिन राजपूत की पुत्री मुस्कान शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसकी मां पुष्पा देवी अपने बीमार बेटे आरव को दवा दिलाने अस्पताल गई थीं, जबकि बड़ी बहन वर्षा पढ़ाई करने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान मुस्कान ने कमरे में बेड पर चढ़कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फोन न उठने पर हुई अनहोनी की आशंका अस्पताल में मौजूद मां पुष्पा देवी ने जब मुस्कान को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने मुस्कान के बाबा अहिबरन सिंह को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। बाबा जब दुकान से घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से लोग छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो सामने आया दर्दनाक मंजर घर के अंदर पहुंचते ही लोगों ने देखा कि मुस्कान का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख पुकार मच गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। तीन बहनों में मंझली थी मुस्कान मुस्कान तीन बहनों में मंझली थी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही बहन वर्षा,अवनी और मां पुष्पा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गृहक्लेश या मानसिक तनाव की आशंका थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश या मानसिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर रास्ता मांगने पर युवक पर हमला:मैनपुरी में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार, फायरिंग भी हुई
    Next Article
    सोनू चौधरी हत्याकांड के गवाह बड़े भाई पर हमला:अलीगढ़ में थार सवार देवेंद्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment