Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनू चौधरी हत्याकांड के गवाह बड़े भाई पर हमला:अलीगढ़ में थार सवार देवेंद्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में महमूदपुर बंबे के पास शुक्रवार देर रात छोटे भाई की हत्या में पैरवी कर रहे भाई पर घात लगाकर हमला किया गया। तालानगरी के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे उनके बड़े भाई देवेंद्र चौधरी पर बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के वक्त देवेंद्र अपनी थार गाड़ी से साथी राहुल के साथ घर लौट रहे थे। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण देवेंद्र की जान बच गई। हालांकि गाड़ी चला रहे उनके साथी राहुल के हाथ में गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ​अंधेरे का फायदा उठाकर घेरा गांव कोड़रा निवासी और भाजपा से जुड़े देवेंद्र चौधरी शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे कौड़ियागंज स्थित ईंट भट्ठों से काम निपटाकर लौट रहे थे। थार गाड़ी से सवार देवेंद्र जैसे ही हरदुआगंज देहात को आने वाले बंबे की पटरी पर महमूदपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। चार से पांच राउंड फायरिंग देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर एक अन्य बाइक पर दो हमलावर सड़क के बीच खड़े मिले। जैसे ही राहुल ने हॉर्न बजाकर उन्हें हटने का इशारा किया, बदमाशों ने सीधे गाड़ी पर निशाना साधकर चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। ​बुलेटप्रूफ जैकेट बनी सुरक्षा कवच इस हमले में देवेंद्र चौधरी को बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा लिया। हालांकि, बगल में बैठे उनके साथी राहुल को बाजू में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और गाड़ी की जांच शुरू की। कारोबारी वर्चस्व का है मामला इस हमले के तार पिछले साल हुए सोनू चौधरी हत्याकांड से जुड़े माने जा रहे हैं। 25 जुलाई 2025 को तालानगरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड के पीछे क्षेत्र के हेमू टाइगर गैंग का हाथ सामने आया था, जो कारोबारी वर्चस्व को लेकर सोनू की हत्या करना चाहते थे। देवेंद्र चौधरी इस मामले में न केवल मुख्य गवाह हैं, बल्कि वह कोर्ट में केस की मजबूती से पैरवी भी कर रहे हैं। देवेंद्र के एक और भाई की भी पहले गांव की रंजिश में हत्या हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम ने बैलेस्टिक नमूने लिए सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि देवेंद्र चौधरी के परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है और पहले भी उनके दो भाइयों की हत्या हो चुकी है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी से बैलेस्टिक नमूने लिए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हमलावर पहले से देवेंद्र का पीछा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में किशोरी ने किया सुसाइड:इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दे रही थी, मां और बहनों के बाहर जाने पर फांसी लगाई
    Next Article
    लखनऊ टुडे 7 मार्च : आपके काम की खबर:महिला आयोग में शिकायतों की समीक्षा बैठक, कई जगह होली मिलन समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment