Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में देवर ने की भाभी की हत्या:लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, पति को बताने की धमकी दी तो गला दबाकर मार डाला

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के चचेरे देवर को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना का विवरण दिया। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। घटना 10 मार्च की है, जब डायल 112 के माध्यम से पुलिस को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी मृतका के मायके पक्ष द्वारा दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा पाया। स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसके वापस आने के बाद उसने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिनमें मृतका के मोबाइल का सिम गायब होना भी शामिल था। गहन पड़ताल में यह सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका के चचेरे देवर ने ही की थी। आरोपी का घर पास में ही है और दोनों परिवार एकांत स्थान पर रहते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान हंसी-मजाक में चिकोटी काटने को लेकर विवाद हो गया। भाभी द्वारा शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने किचन में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी का स्वभाव काफी उत्तेजित है और उसने क्षणिक गुस्से में आकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सहन तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एफडीडीआई फुरसतगंज: प्रवेश में 400% वृद्धि, प्लेसमेंट 100%:संस्थान ने नए कोर्स भी किए शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
    Next Article
    ललितपुर में मिशन शक्ति की स्कूटी रैली:नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment