Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर के जेएस केयर हॉस्पिटल में बिल को लेकर हंगामा:परिजनों ने लगाया मनमाना बिल बनाने और इलाज में लापरवाही का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में सोमवार को आवास विकास एक में बने जे एस केयर हॉस्पिटल में बिल को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही डॉ सुमेध जाधव (आईपीएस)थाना प्रभारी कल्याणपुर सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और हंगाम काट रहे परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराया। अधिक बिल बनने पर किया हंगामा बर्रा थाना क्षेत्र निवासी चेतन को लीवर की समस्या के चलते कल्याणपुर के जेएस केयर हॉस्पिटल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया था। पत्नी तान्या ने बताया कि वह बीते बीस तारीख को हॉस्पिटल में उन्हें लेकर आई थी। तान्या ने बताया कि भर्ती कराने से पहले हॉस्पिटल संचालक जफर खान सलीम खान ने कहा कि यहां कम पैसे में अच्छा उपचार मिलेगा और मरीज भी आपका जल्द ठीक हो जाएगा। आरोप है कि संचालक ने पचास हजार रुपए जमा करा लिए उसके बाद अस्सी हजार रुपए ओर जमा करने को कहा जब उन्होंने पैसा जमा करने में असमर्थता जताई तो जफर ने पैसा कमा कर मरीज ले जाने की बात कही। वही उन्नाव निवासी इरफान सड़क हादसे में घायल हो गए थे पत्नी अमीना ने बताया कि एक हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक उन्हें कल्याणपुर जे एस केयर हॉस्पिटल के आए यह उनसे इलाज के नाम पर दो लाख रुपए जमा करा लिए उसके बाद एक लाख रुपए और मांगने लगे। पैसा न देने पे मरीज़ को ले जाने की बात कहने लगे। आरोप है कि मरीज की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। और पैसा जमा कराते रहे जिसके बाद गुस्साए परिजनो ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और हंगामा काट रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिजन अपने मरीज को लेकर दूसरे हॉस्पिटल लेकर चले गए। कल्याणपुर थाने प्रभारी डॉ सुमेध जाधव ने कहा- बिल को लेकर परिजनो ने हॉस्पिटल में हंगामा किया था सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है। अगर कोई तहरीर देगा तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में लोहिया जयंती पर सपा का कार्यक्रम:जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    हरनाम सिंह सैकड़ों समर्थकों संग बसपा में शामिल:भीम आर्मी छोड़कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment