Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में मां-बेटे ने की आत्महत्या:21 वर्षीय बेटे ने खाया जहर, मां ने लगाई फांसी; युवक की छह माह पहले हुई थी शादी

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में लवेदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिंडौली में मां-बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज दोपहर करीब 4 से 5 बजे के बीच एक पुराने मकान में हुई। 21 वर्षीय विवेक ने जहर खाकर और उनकी मां, 55 वर्षीय गुड्डी देवी ने साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अब जानिए पूरा मामला… परिवार के मुखिया सटार सिंह नए मकान में रहते हैं, जबकि पुराने घर का उपयोग जानवरों के लिए किया जाता था। दोपहर में जानवरों को चारा देने गई गुड्डी देवी ने अपने बेटे विवेक को कमरे में अचेत पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि इस घटना से व्यथित होकर उन्होंने अपनी साड़ी से फांसी लगा ली। काफी देर तक मां-बेटे के वापस न लौटने पर सटार सिंह पुराने मकान में गए, जहां उन्होंने विवेक को जमीन पर मृत पड़ा देखा और गुड्डी देवी साड़ी से लटकी हुई थीं। परिजनों ने कई बार 112 पर डायल किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे लवेदी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस लगभग दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, विवेक की शादी छह माह पहले एटा जिले के खरफुलिया गांव में तय हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर को अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मामूली विवाद पर बाइक सवार को पीटा, VIDEO:गाड़ी से टक्कर लगने के बाद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार:अवैध रूप से शराब बेचने वाले को पकड़ने गई थी पुलिस, अन्य की भी तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment