Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार:अवैध रूप से शराब बेचने वाले को पकड़ने गई थी पुलिस, अन्य की भी तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पुलिस पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंची थी। मामले में अभी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अवैध शराब बिक्री की मिली थी सूचना घटना मंगलवार रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेच रहा है। रेलवे रोड थाने की पुलिस एक्शन में आ गई। दरोगा कुंवर आकाश के साथ दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को दबोच लिया। यह युवक स्कूटी की डिग्गी में शराब भरकर बैठा था और उन्हें बेच रहा था। भीड़ ने पुलिस के साथ की धक्कामुक्की दरोगा कुंवर आकाश ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजू सोनकर बताया। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर लाने लगी। आरोप है कि राजू सोनकर के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर दी। भीड़ आरोपी को छुड़ाकर भाग निकली। दो दिन से चल रही थी तलाश पुलिस दो दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। उसी रात सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तभी से लगातार दबिश भी दी जा रही थी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे। तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में फरार लोगों में शामिल मुख्य आरोपी राजू सोनकर पुत्र चंद्रलाल के साथ एकलव्य उर्फ भूरा पुत्र राजू सोनकर व सुमन सोनकर पत्नी राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मां-बेटे ने की आत्महत्या:21 वर्षीय बेटे ने खाया जहर, मां ने लगाई फांसी; युवक की छह माह पहले हुई थी शादी
    Next Article
    IPL में राजस्थान ने 226 का टारगेट दिया; दिल्ली 59/0:निसांका और राहुल में फिफ्टी पार्टनरशिप, आर्चर की बाउंसर पाथुम के हेलमेट पर लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment