Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में प्रिंटिंग प्रेस संचालक लापता:देर रात बिना बताए घर से निकले, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस तलाश में जुटी

    8 hours ago

    1

    0

    इटावा में प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले 54 वर्षीय राजीव शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए। बताया गया है कि वह रात के करीब 3 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले में बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रात में घर से अचानक हो गए लापता शहर के घटिया अजमत अली इलाके में शाही मस्जिद के पास रहने वाले 54 वर्षीय राजीव शर्मा शुक्रवार रात करीब 3 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गए। जब सुबह परिवार के लोगों को उनके घर पर न होने की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं चल सका। परिवार ने रिश्तेदारों के यहां भी की तलाश राजीव शर्मा के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के यहां भी उनकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी इस मामले में राजीव शर्मा के बेटे समीर ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि राजीव शर्मा प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं और पुलिस आसपास के इलाकों में उनकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमज़ान के 25वें रोज़े पर शब-ए-क़द्र मनाई गई:संभल की ऐतिहासिक मस्जिद में पूरी रात इबादत, अमन-शांति की दुआ
    Next Article
    बुजुर्ग को मुर्गा बनाने का मामला:शाहजहांपुर के नाहिल गांव में सुरक्षा समिति की बैठक, शांति बनाए रखने का आग्रह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment