Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग को मुर्गा बनाने का मामला:शाहजहांपुर के नाहिल गांव में सुरक्षा समिति की बैठक, शांति बनाए रखने का आग्रह

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के नाहिल गांव में शनिवार देर रात सीओ पुवायां ने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। यह अपील एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई है, जिसमें एक बुजुर्ग को 'मुर्गा' बनाकर पैर पर सिर रखवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने देर रात ग्राम नाहिल में शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने ग्राम प्रधानों, नागरिकों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों से संवाद किया। सीओ ने सभी से क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह कदम शुक्रवार को गांव से वायरल हुए वीडियो के बाद उठाया गया है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग को 'मुर्गा' बनाकर पैर पर सिर रखवाया गया था। आरोप था कि बुजुर्ग ने विरोधी पक्ष की मदद की थी। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बैठक के उपरांत क्षेत्राधिकारी पुवायां ने प्रभारी निरीक्षक पुवायां और थाना पुवायां पुलिस बल के साथ ग्राम नाहिल में पैदल गश्त किया। इस दौरान क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या या सूचना होने पर तत्काल थाना पुलिस को अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में प्रिंटिंग प्रेस संचालक लापता:देर रात बिना बताए घर से निकले, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    शाहजहांपुर में देर रात एंबुलेंस में लगी आग:पीड़ित ने अज्ञात पर लगाया आरोप, बोला-पुलिस ने नही दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment