Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल परिसर में मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी:पेड़ से छत्ता टूटते ही पर्यटकों की ओर आ गया था मधुमक्खियों का बड़ा झुंड

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। पेड़ पर बना छत्ता टूटने के बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ताजमहल परिसर में एक पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूट गया। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड आसपास मौजूद पर्यटकों की ओर बढ़ने लगा। मधुमक्खियों को अपने आसपास मंडराते देख पर्यटक घबरा गए और खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग अपने रुमाल, दुपट्टे और कपड़ों से चेहरा व शरीर ढकते नजर आए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया। हालांकि इस घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मधुमक्खियों के अचानक हमले से पर्यटकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पर्यटक खुद को मधुमक्खियों से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के हरीश इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट:घर से आखिरी विदाई, ब्रह्मकुमारी ने टीका लगाया, कहा- सबको माफ करते जाओ
    Next Article
    आसाराम बापू 3 दिन से वाराणसी में:अनौरा आश्रम में व्यास पीठ से प्रवचन दिया, बिहार-पूर्वांचल के अनुयायी पहुंचे; मोबाइल इस्तेमाल पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment