Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में साइबर थाना बनेगा, एसएसपी ने भूमि पूजन किया:3 करोड़ 53 लाख की लागत से फरवरी 2027 तक पूरा होगा काम

    18 hours ago

    1

    0

    इटावा में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए नया साइबर थाना बनाया जाएगा। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तावित साइबर थाने की जमीन का विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग और प्रशासन के अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह कदम जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि तय समय में भवन तैयार हो सके और आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। साइबर अपराधों से निपटने की तैयारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और बैंकिंग फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में अलग साइबर थाना बेहद जरूरी हो गया था। उन्होंने बताया कि इस थाने में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। यहां आने वाली शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जाएगा। साथ ही लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। तीन करोड़ से अधिक की लागत से होगा निर्माण साइबर थाने का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम सेरडिक्ट 2 द्वारा कराया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर कुल 3 करोड़ 53 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर थाना बनने से जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर को जेके समूह की सौगात:सांसद रमेश अवस्थी की सलाह पर एमडी राघवपत ने दी 2 एंबुलेंस, बोले- गोल्डन आवर में बचेगा जीवन
    Next Article
    सचेंडी में बंद घर से लाखों की चोरी:मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, शिवरात्रि मनाने पिता के घर गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment