Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर को जेके समूह की सौगात:सांसद रमेश अवस्थी की सलाह पर एमडी राघवपत ने दी 2 एंबुलेंस, बोले- गोल्डन आवर में बचेगा जीवन

    20 hours ago

    1

    0

    शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में जेके समूह ने एक बड़ी पहल की है। सांसद रमेश अवस्थी के सुझाव पर जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक राघवपत सिंघानिया ने कानपुर को दो अत्याधुनिक मेडिकल वैन (एम्बुलेंस) सौंपी हैं। यह कदम विशेष रूप से उन मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगा जिन्हें आपातकालीन स्थिति में तत्काल इलाज की जरूरत होती है। ​सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि, जेके समूह द्वारा दी गई ये वैन कानपुर के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हैं। उन्होंने राघवपत सिंघानिया के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि राघव के मन में कानपुर के लिए कुछ करने की गहरी इच्छा थी। चर्चा के दौरान जब अस्पताल और अन्य प्रोजेक्ट्स पर बात हो रही थी, तब सांसद ने उन्हें जमीन से जुड़ी जरूरत का अहसास कराया। उन्होंने राघवपत से कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स से पहले शहर को ऐसी मेडिकल वैन की जरूरत है जो सभी आधुनिक संसाधनों से लैस हो। ​सांसद ने 'गोल्डन ऑवर' यानी गंभीर बीमारी या दुर्घटना के बाद के शुरुआती 60 मिनट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस कीमती समय में मरीज को एम्बुलेंस के भीतर ही जरूरी मेडिकल संसाधन मिल जाएं, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। राघवपत सिंघानिया ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार किया और महज दो महीने के भीतर इन वैन की व्यवस्था कर अपना वादा पूरा किया। इसके लिए सांसद ने कानपुर की जनता की ओर से राघवपत का धन्यवाद किया। ​वहीं, जेके सीमेंट के एमडी राघवपत सिंघानिया ने कहा कि, इस एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत दिल्ली में सांसद अवस्थी के साथ हुई चर्चा का परिणाम है। राघवपत ने बताया कि वह अस्पताल बनाने की योजना पर बात कर रहे थे, लेकिन सांसद ने उन्हें टोकते हुए कहा कि पहले एम्बुलेंस की कमी को दूर करना जरूरी है। सिंघानिया ने इसे जेके समूह का पहला ऐसा इनिशिएटिव बताया और कहा कि अगर यह मॉडल सफल रहा, तो वे इसे अन्य जगहों पर भी लागू करेंगे। उन्होंने शहरवासियों द्वारा जेके समूह को दिए जाने वाले सम्मान और प्यार के प्रति आभार भी जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बोर्ड परीक्षा 2026 18 फरवरी से 12 मार्च तक:8033 केंद्रों में 52 लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं देंगे एग्जाम, पहला पेपर हिंदी
    Next Article
    इटावा में साइबर थाना बनेगा, एसएसपी ने भूमि पूजन किया:3 करोड़ 53 लाख की लागत से फरवरी 2027 तक पूरा होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment