Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचेंडी में बंद घर से लाखों की चोरी:मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, शिवरात्रि मनाने पिता के घर गया था परिवार

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी में सूने घर को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने देर रात घर से कैश सहित लाखों की ज्वेलरी पर कर दी। अगले दिन दोपहर को ज़ब परिजन घर आये तो देखा अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। उसमें रखा लाखों का माल गायब था। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरूकर शातिरों की तलाश में जुट गई है। शिवरात्रि मनाने गया था पिता के घर सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर के बाबूपुरवा गांव निवासी छोटू सोनकर प्राइवेट कर्मी है। परिवार में पत्नी निशा सोनकर व तीन बच्चे है। छोटू ने बताया की वह रविवार को शिवरात्रि के पर्व पर अपने पत्नी बच्चों सहित वह पिता के घर चले गए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाली सुनीता ने गेट का ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो गेट खोलकर जैसे ही वह अंदर दाखिल हुए तो कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। और उसमे रखा करीब एक लाख कैश व ज्वेलरी गायब थीं। छोटू सोनकर ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सचेंडी थाने का फ़ोर्स मौके पर और जांच पड़ताल की। जाच पड़ताल के दौरान पीड़ित ने बताया की शातिरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने आराम से घटना को अंजाम दिया। शातिर घर से कैश सहित लगभग पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल में जुट गई। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में साइबर थाना बनेगा, एसएसपी ने भूमि पूजन किया:3 करोड़ 53 लाख की लागत से फरवरी 2027 तक पूरा होगा काम
    Next Article
    आगरा में सड़क हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत:परिवार में दोनों थे इकलौते, एक्सीडेंट के बाद पैसे और सोने और चांदी के ज्वेलरी चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment