Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में शॉर्ट सर्किट से बंद गोदाम में लगी आग:बगल के स्कूल को कराया खाली, धुएं के गुबार से डरे बच्चे, सुरक्षित निकाले गए

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बंद पड़े गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। विष्णु हरीपुरम, महेरा फाटक के पास स्थित धागा बनाने वाले इस गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हालात को देखते हुए बगल में संचालित सिटी मोंटेसरी स्कूल को एहतियातन खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। महेरा फाटक के पास स्थित यह गोदाम लंबे समय से बंद पड़ा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पहले मोमबत्ती का धागा बनाने का काम होता था। दोपहर के समय अचानक गोदाम के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही पलों में टीन शेड के भीतर से लपटें निकलने लगीं। आग तेजी से फैलने लगी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तेज धमाकों से दहशत, ज्वलनशील सामान होने की आशंका प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के दौरान गोदाम के अंदर से तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। आशंका जताई जा रही है कि अंदर प्लास्टिक कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घना धुआं आसपास की कॉलोनी और सड़क तक फैल गया। लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। स्कूल प्रशासन की तत्परता, कक्षाओं से तुरंत निकाले गए बच्चे गोदाम के ठीक बगल में सिटी मोंटेसरी स्कूल संचालित है। आग और धुएं को देखते ही स्कूल प्रशासन सतर्क हो गया। प्रधानाचार्य ज्योति त्रिपाठी ने बताया कि उस समय बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। बाहर से धुआं आता देख जब स्थिति का जायजा लिया गया तो गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत स्कूल खाली कराया गया। अभिभावकों को सूचना देकर सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, जांच जारी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर विभाग से पहुंचे ओंकार सिंह ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गोदाम का मालिक मौके पर नहीं मिला, जिससे जांच में कुछ देर हो रही है। पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से मामले की पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सवाल उठता है कि बंद पड़े गोदामों में सुरक्षा और बिजली व्यवस्था की निगरानी कौन करेगा? समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन:प्रधानों ने गाली-गलौज और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया, CDO से की शिकायत
    Next Article
    बिना सिर वाले भूत संग अक्षय कुमार का वीडियो वायरल:सरकटे के साथ एक्टर का ठहाका, सवाल: क्या भूत सच में होते हैं?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment