Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन:प्रधानों ने गाली-गलौज और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया, CDO से की शिकायत

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के विकास भवन में शनिवार को दर्जनों ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रधानों ने सचिव आशीष कुमार पर गाली-गलौज और ग्राम सभा के पैसे निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को एक शिकायत पत्र भी सौंपा। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के ग्राम सैदपुर के प्रधान शंकर बनवासी ने बताया कि उन्होंने सचिव से अपनी ग्राम सभा के 20 हजार रुपये के उपयोग के बारे में पूछा था। आरोप है कि इसके जवाब में सचिव आशीष कुमार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हे गंभीर शब्द जैसे अपशब्द कहकर भगा दिया। प्रधान बनवासी ने कहा कि सचिव की भाषा से वे मानसिक रूप से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि आशीष कुमार के क्लस्टर में तुलसीपुर कुढ़ंता, क्यामपुर, जमालपुर नगरीपार, सैदपुर और भाटपारा सहित छह ग्राम पंचायतें आती हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान उनकी कार्यशैली और व्यवहार से असंतुष्ट हैं। प्रधान संघ ने सचिव आशीष कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक से किसी अन्य ब्लॉक में स्थानांतरित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर संस्थान 40 सालों से सहेज रहा अवधी लोकगीत:चौताल, धमार, चैता विधाएं फिजी-सूरीनाम तक पहुंचीं
    Next Article
    इटावा में शॉर्ट सर्किट से बंद गोदाम में लगी आग:बगल के स्कूल को कराया खाली, धुएं के गुबार से डरे बच्चे, सुरक्षित निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment