Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दुग्ध केंद्र मैनेजर समेत तीन पर हमला, VIDEO:पिकअप चालक और साथियों पर मारपीट का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा के बकेवर क्षेत्र में दुग्ध केंद्र की गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में प्लांट मैनेजर समेत तीन लोगों के साथ मारपीट की गई। लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया और उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद और छह से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गांव से दूध उठाने के दौरान हुआ विवाद गगन दुग्ध अवसीतन केंद्र सराय निरोतंम के मैनेजर हर्वेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 फरवरी को वह अपनी टीम के साथ गांवों से दूध उठवा रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप चालक शराब के नशे में है। इस पर टीम पहाड़पुरा गांव पहुंची और दूध को दूसरी गाड़ी में लोड कराया गया। लखना में गाड़ी रोककर की गई मारपीट आरोप है कि इसके बाद लखना स्थित रघुवीर वाटिका के पास पिकअप चालक सुमित कुमार निवासी तड़ा उखर्रा ने अपने साथियों के साथ दुग्ध केंद्र की गाड़ी को रोक लिया। वहां मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई और वाहन में टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस ने चोरी के दो वांछित पकड़े:विद्यालय से चोरी हुआ भारी कबाड़ बरामद, प्रधानाचार्य की तहरीर पर दर्ज हुआ था मामला
    Next Article
    कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक थाने में धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, 400 कार्यकर्ता 5 घंटे से कर रहे नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment