Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा-सदर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में सीमा कुशवाहा:BJP नेतृत्व के निर्देश पर सक्रिय होने का दावा, निर्भया केस की थीं वकील

    5 hours ago

    1

    0

    निर्भया केस में पीड़िता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने इटावा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से बातचीत और मिले निर्देशों के बाद ही उन्होंने क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता बढ़ाई है। इटावा से बताया अपना पुराना नाता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि वह इटावा की बेटी हैं और यही उनका घर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए इटावा सदर सीट का चयन नहीं किया, बल्कि राजनीतिक रूप से सक्रिय होने के लिए यहां आई हैं। इटावा से उनका जुड़ाव हमेशा से रहा है और अब वह यहां की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं। शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद बढ़ाई सक्रियता भाजपा से टिकट की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से बातचीत किए बिना इस तरह की दावेदारी पेश करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि नेतृत्व के सामने अपनी बात रखने के बाद उन्हें इटावा सदर सीट पर सक्रिय होने के लिए कहा गया। इसी निर्देश के बाद उन्होंने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाई हैं। बोलीं- इटावा में रोज मनेगी दिवाली सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि अगर इटावा के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो यहां एक दिन नहीं, बल्कि रोज दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा जताया। महिला सुरक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों पर उन्होंने महिला सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार और नियुक्तियां दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही। उन्होंने निर्भया केस का उदाहरण देते हुए कहा कि वह देश की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ चुकी हैं। अब इटावा की महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए काम करना चाहती हैं। इसके अलावा इटावा के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात भी कही। विधायक सरिता भदौरिया के कार्यकाल पर यह बोलीं इटावा सदर सीट से पिछले 10 साल से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया के कार्यकाल पर सवाल पूछे जाने पर सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि वह वर्तमान विधायक का सम्मान करती हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर वह उनकी जगह होतीं तो 10 साल के राजनीतिक सफर के बाद किसी दूसरी सीमा का हाथ पकड़कर उसे भी आगे बढ़ाने का काम करतीं। सपा के गढ़ वाले सवाल पर दिया जवाब इटावा को समाजवादी पार्टी का गढ़ बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब यह सपा का गढ़ नहीं रहा है। पिछले 10 साल से यहां भाजपा लगातार जीत दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का न तो अब पहले जैसा गढ़ रहा है और न ही उसका घर पहले जैसा बचा है। सुरक्षा व्यवस्था को बताया बड़ा चुनावी मुद्दा सपा से राजनीतिक मुकाबले के सवाल पर सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की उससे कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। उनके मुताबिक, इटावा के लोग सबसे पहले अपनी सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने पिछले 10 साल और उससे पहले के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि लोगों ने पहले की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी है और वर्तमान स्थिति भी देख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में खाद विक्रेताओं के दो लाइसेंस निलंबित:छापेमारी में अनियमितताएं मिलीं, एक दुकान को नोटिस
    Next Article
    ATM से चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ में हूटर की आवाज सुनकर हुआ था फरार; 1kg गांजा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment