Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में खाद विक्रेताओं के दो लाइसेंस निलंबित:छापेमारी में अनियमितताएं मिलीं, एक दुकान को नोटिस

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में खाद की कालाबाजारी और वितरण में मनमानी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने गुरुवार को 1बजे उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दो विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए और एक दुकान को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में नौपेड़वा के मेसर्स किसान फर्टिलाइजर, कलिंजरा बाजार के मेसर्स चौहान खाद भंडार, तेजीबाजार के मेसर्स अमित कुमार अंकित कुमार, बरईपार के मेसर्स रामानन्द प्रदीप कुमार और मेसर्स गुरु कृपा खाद भंडार का निरीक्षण किया गया। नौपेड़वा के मेसर्स किसान फर्टिलाइजर में खाद की बिक्री में अनियमितता मिली। इसके बाद दुकान का बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बरईपार के मेसर्स रामानन्द प्रदीप कुमार में स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर अधूरे मिले। दुकान पर फर्म का नाम भी नहीं लिखा था। इन कमियों के चलते उसका उर्वरक लाइसेंस निलंबित किया गया। बरईपार के मेसर्स गुरु कृपा खाद भंडार में स्टॉक और रेट बोर्ड नहीं मिले। इस दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने किसानों विजय प्रताप, रामचन्दर यादव और विनोद यादव को अपनी मौजूदगी में खाद दिलवाई। उन्होंने किसानों से कहा कि वे नजदीकी खाद बिक्री केंद्र पर पीओएस मशीन में अंगूठा लगाकर जोत बही के अनुसार तय मात्रा में खाद खरीदें। खाद मिलने में परेशानी या अनियमितता की शिकायत जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8419021250 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की जा सकती है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, जिले में 39,154 मीट्रिक टन यूरिया, 13,031 मीट्रिक टन डीएपी और 6,615 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया और फॉस्फेटिक खाद की कमी नहीं है। किसानों को तय दर पर जरूरत के मुताबिक खाद देने के लिए विभाग निगरानी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    80 हजार मेहमानों की दावत, 50-60 तरह के व्यंजन बनेंगे:मंत्री संदीप की सगाई के लिए 100 बीघा में सजा पंडाल, CM योगी समेत कई नेता होंगे शामिल
    Next Article
    इटावा-सदर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में सीमा कुशवाहा:BJP नेतृत्व के निर्देश पर सक्रिय होने का दावा, निर्भया केस की थीं वकील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment