Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा शहर में अवैध स्पा सेंटर पर छापा:विदेशी युवती सहित पांच लोग हिरासत में, 5 घंटे चली जांच-पड़ताल

    14 hours ago

    1

    0

    इटावा के सिविल लाइन इलाके के स्टेशन बजरिया में चल रहे एक स्पा सेंटर पर रविवार दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कानपुर की एक युवती की शिकायत पर छापा मारकर केन्याई महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। स्पा सेंटर के दस्तावेज नहीं मिले और कई अहम सबूत पुलिस ने सीज कर लिए हैं। कानपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे गलत काम करने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पूरे स्पा सेंटर की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। पांच घंटे चली छानबीन सीओ सिटी अभय नारायण राय की अगुवाई में सिविल लाइन थाना, कोतवाली, महिला थाना, खुफिया विभाग, फॉरेंसिक टीम और सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में करीब पांच घंटे तक जांच चली। पुलिस को स्पा सेंटर चलाने से जुड़े कोई ठोस और वैध दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। विदेशी महिला के दस्तावेज जब्त जांच के दौरान एक केन्याई युवती वहां काम करती मिली। पुलिस ने उसका पासपोर्ट, वीजा और अन्य कागजात कब्जे में ले लिए। अधिकारियों का कहना है कि विदेशी महिला के यहां काम करने की सूचना संबंधित थाना या लोकल यूनिट को नहीं दी गई थी, जो नियमों के खिलाफ है। महिलाएं वन स्टॉप सेंटर में रखी गईं कार्रवाई के बाद तीन भारतीय महिलाओं और विदेशी महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। स्पा सेंटर के मैनेजर, जो विशाल मिश्रा जोकि सीतापुर का रहने वाला बताया गया है, उसे सिविल लाइन थाने में लाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा लेखपाल संघ चुनाव, वीरपाल सिंह बने अध्यक्ष:6 तहसील के 227 लेखपालों ने किया मतदान
    Next Article
    पहले दंगे, के अब डेवलपमेंट के लिए मशहूर मेरठ:पीएम मोदी बोले- कुछ साल पहले सड़कों पर डर का माहौल, आज नारीशक्ति रैपिड रेल का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment