Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटायला को मिलेगा 'स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार':मुरादाबाद कमिश्नरी के स्कूल का यूपी में पहला नंबर, देश के 191 स्कूलों को मिलेगा अवार्ड

    23 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद कमिश्नरी के इटायला माफी पीएम श्री प्राथमिक स्कूल को “स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार 2025-26” के लिए चुना गया है। ये पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में देश के कुल 191 विद्यालयों को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। स्वच्छता के मामले में पूरे देश में इटायला माफी स्कूल 12वें नंबर पर एक प्रदेश में पहले नंबर पर है। इस स्कूल को सजाने और संवारने में संभल के निर्वतमान डीएम और मुरादाबाद के मौजूदा जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पैंसिया की बड़ी भूमिका रही है। पहले देखिए स्कूल की ये 3 तस्वीरें DM राजेंद्र पैंसिया के प्रयासों से चमका स्कूल इटायला माफी स्कूल संभल जिले के असमोली ब्लॉक में आता है। पहले यह स्कूल 2 बीघा में बना था। लेकिन आईएएस राजेंद्र पैंसिया ने संभल का जिलाधिकारी रहते हुए इस स्कूल की तकदीर संवार दी। उन्होंने इसे अतिरिक्त 14 बीघा भूमि आवंटित की। संभल के पूर्व डीएम के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह स्कूल 16 बीघा एरिया में फैला है। यह स्कूल संभल ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के कान्वेंट स्कूलों को भी टक्कर दे रहा है। आईएएस डॉ. राजेंद्र पैंसिया खुद भी एक शिक्षक रहे हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा और स्कूलों से बेहद लगाव है। उनके प्रयासों से इस स्कूल में एजुकेशन पार्क, स्वीमिंग पूल, पोषण वाटिका, खेल का मैदान, प्रेयर ग्राउंड का निर्माण हो सका है। स्कूल के प्रधानाध्यापक कपिल मलिक हैं। उन्होंने इस स्कूल को पिछले 17 सालों में धीमे-धीमे करके प्रदेश के सबसे अच्छे स्कूल में तब्दील करने में दिनरात मेहनत की है। स्कूल की ये 4 तस्वीरें देखिए प्रधानाध्यापक को दिल्ली में दिया जाएगा पुरस्कार अब इस स्कूल को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार के चयन के लिए स्कूल के हेड मास्टर को आवेदन करना होता है। विद्यालयों के चयन में देखा जाता है विद्यालय में प्रॉपर टॉयलेट हों,यूरिनल, पेयजल, सफाई हो। यह भी देखा जाता है कि स्कूल द्वारा सोलर का उपयोग, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग का उपयोग किया जा रहा हो। गीला कचरा, सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की आदत बच्चों को सिखाना और बच्चों को वातारण से जोड़ना भी इसका एक आधार है। विद्यालय स्वच्छता में किस पैरामीटर पर है, यह भी देखा जाता है। स्कूल की ओर से आवेदन होने के बाद पहले जिला और फिर प्रदेश की टीम स्कूल का निरीक्षण करके सुविधाओं का सत्यापन करती है। इसके बाद केंद्र की टीम औचक निरीक्षण करके स्कूल में साफ सफाई और दूसरे मानकों को चेक करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अर्धनग्न होकर बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई:बोले- पेट्रोल इतना महंगा कि इस तरह चलने को मजबूर; नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
    Next Article
    एटा में किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण:छेड़छाड़ के आरोपियों पर लगा आरोप, पीड़ित परिवार ने SSP से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment