Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अर्धनग्न होकर बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई:बोले- पेट्रोल इतना महंगा कि इस तरह चलने को मजबूर; नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कड़ी धूप में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कई कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।कैसरबाग स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक बैलगाड़ी से ही चले। इस प्रदर्शन में पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था- पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि इस तरह चलने को मजबूर हो गए हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए- ‘विकास के नाम पर विनाश की ओर जा रहे’ हाथों में सपा का झंडा लेकर लाल टोपी पहनकर और शर्ट उतार कर भीषण गर्मी में सपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए। प्रदर्शन में शामिल सपा नेता अनीस राजा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने पेट्रोल और डीजल इतना ज्यादा महंगा कर दिया है कि हम लोग गाड़ियों में नहीं डलवा सकते। इसलिए आज बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सरकार ने हमें गाड़ी छोड़कर बैलगाड़ी पर चलने पर मजबूर कर दिया। हम लोग यह सरकार के साथ आम जनता को भी बताना चाहते हैं कि विकास के नाम पर विनाश की ओर जा रहे हैं। ‘जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई है’ प्रदर्शन में शामिल सपा नेता राम सिंह राणा ने कहा- जब से भाजपा आई है, कमरतोड़ महंगाई है। जो सरकार राम के नाम पर बनी थी, वह आज राम का मंदिर नहीं बचा पा रही है। वहां पर अरबों रुपए का चंदा चोरी हो रहा है। यह चंदा चोरी करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। हम लोग किसान और मजदूर परिवार से आते हैं इसलिए आज बैलगाड़ी से प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। किसानों के दर्द को सरकार तक पहुंचाएंगे। ‘सरकार ने हमारे तन पर कपड़ा नहीं छोड़ा’ बैलगाड़ी पर सवार अर्धनग्न होकर सलीम काकोरी ने कहा कि इस सरकार ने हमारे तन पर कपड़ा भी नहीं छोड़ा। सरकर ने हमें नंगा करके छोड़ा है। यह सरकार कहती है कि सोना-चांदी ना खरीदो, तेल ना खरीदो। यह सरकार मंगलसूत्र, शिक्षा, रोजगार, परीक्षा सब छीनने का काम कर रही है। आज हम लोग योगी सरकार को जगाने के लिए लखनऊ कलेक्ट्रेट आए हैं। अगर यह सरकार नहीं जाएगी तो यूपी के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में बैलगाड़ी लेकर जाएंगे और उसके बाद जंतर-मंतर पहुंचकर आम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। 22 लाख 80 हजार छात्रों का पेपर लीक हुआ। यह हुआ नहीं, करवाया गया है ताकि युवा रोजगार ना मांगें। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के मड़िहान जंगल में महिला का शव मिला:हत्या की आशंका, शव के शिनाख्त की कोशिश जारी; पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    इटायला को मिलेगा 'स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार':मुरादाबाद कमिश्नरी के स्कूल का यूपी में पहला नंबर, देश के 191 स्कूलों को मिलेगा अवार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment