Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें:4 घायल; डिजिटल लॉक नहीं खुले, लोग अंदर फंसे रह गए; श्मशान घाट लाए गए शव

    12 hours ago

    1

    0

    इंदौर में इलेक्ट्रिक कार टाटा पंच में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बॉक्स में रखकर लाया गया बच्चे का शव रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के शव श्मशान घाट लाए गए हैं। वहीं बच्चे के शव को बॉक्स में रखकर लाया गया। पीएम ने मृतकों के परिजन को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा हादसे से जुड़े फोटोज… सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भव्य योजना को केंद्र की मंजूरी, 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे:₹33,660 करोड़ लागत; यूपी में बाराबंकी-बहराइच के बीच ₹6969.04 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे
    Next Article
    राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment