Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदौर में मिसाइलों से उड़ रहा रंग:हाथी की सूंड और टैंक से पानी की बौछार; उज्जैन में पटाखा फोड़ने से हल्की भगदड़, एक घायल

    9 hours ago

    1

    0

    इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हुई। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। इसमें तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया जा रहा है। वहीं, नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है। संगम कॉर्नर समिति की गेर में बरसाना की टीम लट्ठमार होली खेल रही है। इसमें राधा-कृष्ण की जोड़ी रासरंग करती शामिल है। युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर नाचती-झूमती करती चल रही है। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। उधर, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। इससे पहले रविवार तड़के 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन किया गया। बाबा को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। उज्जैन के संत नगर में ही गेर के दौरान किसी ने पटाखा फोड़ दिया। अचानक फोड़े गए इस पटाखे की आवाज सुनकर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। जमीन पर गिर जाने से एक शख्स घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। देखिए, तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंग नहीं पुराने झगड़े में खेली गई खूल की होली, दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
    Next Article
    पंजाब में 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश:वित्तमंत्री बोले- ₹7,715 करोड़ से किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, नया मेडिकल कॉलेज बनेगा; महिलाओं को घोषणा का इंतजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment