Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा नगर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:राम दरबार, शिव परिवार की झांकियां; 1500 लोगों के लिए भंडारा

    1 hour ago

    1

    0

    रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा ए-ब्लॉक से शुरू हुई, जिसमें राम दरबार और शिव परिवार की झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बनाया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। यह यात्रा ए-ब्लॉक से शुरू होकर मारुति पुरम, भूतनाथ, शालीमार, सरस्वती और मीना मार्केट होते हुए पुनः ए-ब्लॉक पर समाप्त हुई। मार्ग में जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा पिछले 20 वर्षों से निकाली जा रही ए-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के महासचिव सुनील त्यागी ने बताया कि यह शोभायात्रा पिछले 20 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है, जिसमें सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे। 1500 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन यात्रा के समापन पर लगभग 1500 लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने इस अवसर पर कहा कि पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए बताया कि यह परंपरा वर्षों से जारी है और हर साल इसका स्वरूप अधिक भव्य होता जा रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शोभायात्रा लोगों को जोड़ने का माध्यम बीना त्यागी ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में एकता बढ़ाने वाला बताया और भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। आवासीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि उनकी समिति हर साल प्रसाद वितरण के माध्यम से इस आयोजन में सहभागिता करती है।उमाकांत सिंह और पी.एन. सिंह ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह शोभायात्रा लोगों को जोड़ने और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह परंपरा इसी तरह जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र के खनन टेंडर में धांधली का आरोप:ठेकेदार बोले- दस्तावेज गायब करके मनचाही फर्म को पट्टा दिया; हाईकोर्ट ने रोक लगाई
    Next Article
    हरदोई में खूनी संघर्ष, तीन की मौत:भूसे को लेकर हुआ था विवाद, एक को कार से टक्कर मारी, दो की मारपीट में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment