Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ शव:शरीर पर एक कपड़ा भी नहीं था, शामली में खेत पर सोने गया था

    5 hours ago

    2

    0

    शामली में सोमवार देर रात एक आईटीआई छात्र की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया। शव पूरी तरह जला हुआ था और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शव घर से करीब 1500 मीटर दूर मिला। बताया जा रहा है कि छात्र रात में घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए बने घेर में सोने गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रस्सी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मामला ऊन थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… लक्ष्मीपुरा गांव में सुखवीर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह शिक्षा मित्र हैं। परिवार में पत्नी, इकलौता बेटा गोविंद (20) और तीन बेटियां हैं। बेटियों में मुरली (17) और सलोनी (14) घर पर रहती हैं, जबकि तीसरी बेटी को सुखवीर ने अपनी बहन को गोद दे रखा है। गोविंद आईटीआई का छात्र था। घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में पशुओं के लिए एक घेर बना हुआ है। सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह वहीं सोने गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे परिजन पशुओं को चारा डालने घेर पर पहुंचे, लेकिन गोविंद वहां नहीं मिला। उसकी चारपाई बिछी हुई थी। मच्छरदानी लगी थी और मोबाइल भी सिरहाने रखा हुआ था। मजदूरों ने कुएं में पड़ा देखा शव परिजनों ने कुछ देर तक इंतजार किया। जब गोविंद वापस नहीं आया तो उसकी आसपास तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब 8:30 बजे खेतों में धान की रोपाई कर रहे मजदूरों ने कुएं में एक शव देखा। उन्होंने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कुएं में पड़ा शव पूरी तरह जला हुआ था। इसके बावजूद परिजनों ने उसकी पहचान गोविंद के रूप में कर ली। घटना की सूचना चौसाना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने कुएं से शव निकलवाया सीओ कैराना हेमंत कुमार फोरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- एक युवक का शव जली हुई हालत में कुएं में मिला है। मामला हत्या का लग रहा है। आशंका है कि वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को कुएं में डाल दिया। मामले के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीमों को लगाया गया है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 50 तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल:नकल कर रही तीन छात्रों को किया गया रिस्टीकेट, कुलपति बोले परीक्षा की सुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
    Next Article
    9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:बस्ती में जागरूकता रैली निकाली, लोगों से समझौते से मामला निपटाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment