Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जो बिक जाते हैं, उन्हें बहुजन समाज माफ नहीं करेगा':मायावती बोलीं- हमें धन्नासेठों के सहारे की जरूरत नहीं; खुद की कमाई से लड़ूंगी

    9 hours ago

    1

    0

    जो लोग बहुजन समाज के हितों के बजाय अपने निजी स्वार्थ के लिए बिक जाते हैं, उन्हें बहुजन मिशन कभी माफ नहीं करेगा। ऐसे लोग अगर बीएसपी की वजह से आगे बढ़े और बाद में पार्टी से अलग हो गए, तो वे बहुजन समाज के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह बात कही। इसमें देशभर से 200 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। मायावती ने सभी से राज्यों की रिपोर्ट ली। उन्हें आगे कैसे काम करना है, इसका मंत्र भी दिया। खास बात रही कि बैठक में यूपी-उत्तराखंड के पदाधिकारी शामिल नहीं किए गए। बसपा सुप्रीमो ने कहा- जो राजनीतिक पार्टियां और नेता बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों की मदद पर निर्भर रहते हैं, उनका क्या हाल होता है, सब जानते हैं। ऐसे दल जनता के हितों से धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। इसी वजह से बीएसपी बड़े उद्योगपतियों और धन्नासेठों के सहारे नहीं चलती। पार्टी अपने लोगों की खून-पसीने की कमाई पर निर्भर रहती है। पढ़िए मायावती की कही बड़ी बातें… 1- हमें सत्ता की मास्टर चाभी हासिल करना है मायावती ने कहा- जैसे-जैसे बीएसपी मजबूत होगी, वैसे-वैसे विरोधियों की साजिशें भी बढ़ेंगी। ऐसे में पार्टी को डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना है। सत्ता की “मास्टर चाबी” हासिल करने के लक्ष्य पर काम करना है। जिससे समाज अपने पैरों पर खड़ा हो सके। दूसरी राजनीतिक पार्टियां और उनकी सरकारें गरीबों, किसानों और बहुजनों के खिलाफ नीतियां अपना रही हैं। भ्रष्टाचार और कथनी-करनी के फर्क की वजह से ये पार्टियां जनता का भरोसा खो रहीं। ऐसे में बीएसपी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह जनता की नई उम्मीद बनकर उभरे। 2- बीएसपी चुनावी बॉन्ड, ट्रस्ट या चंदों के दबाव से मुक्त मायावती ने कहा- बीएसपी चुनावी बॉन्ड, ट्रस्ट या बड़े चंदों के दबाव से पूरी तरह मुक्त है। ऐसी ही पार्टियां और उनके कार्यकर्ता संविधान के कल्याणकारी उद्देश्यों को सही मायने में लागू कर सकते हैं और जनता के हित में काम कर सकते हैं। 3- हर देश खुद को “फर्स्ट” बनाने की होड़ में लगा दुनिया में हर देश खुद को “फर्स्ट” बनाने की होड़ में लगा है। इससे शोषणकारी वैश्विक व्यवस्था और गहरे संकट में जा रही। ऐसे में भारत सरकार के सामने किसानों और बहुजन समाज के हितों और भविष्य को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। सरकार दावा कर रही है कि व्यापारिक समझौते भारत की शर्तों पर किए जा रहे। अगर यह दावा सच में हकीकत है और सिर्फ कागजी नहीं, तो यह देश के लिए बेहतर होगा। 4- जो मेरे साथ खड़े रहते हैं, उनके अच्छे दिन आएंगे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपना सर्वोच्च आदर्श मानने वाले बीएसपी आंदोलन को सहयोग करते हैं। ऐसे लोग अपनी क्षमता के अनुसार तन, मन और धन से मेरे और बीएसपी मिशन के साथ खड़े रहते हैं। मेरा विश्वास है कि उनके भी अच्छे दिन आएंगे। सामाजिक बदलाव और आर्थिक आजादी का रास्ता खुलेगा, जिससे वे हर तरह की मजबूरी और गुलामी से बाहर निकल सकें। मायावती ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए बसपा की बैठक में यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर के राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों और अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मायावती ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए। ये फैसले 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव समेत अन्य राज्यों के चुनावों की तैयारी को गति देंगे। मायावती ने साफ निर्देश दिए कि अब छोटे राज्यों को 2 जोन में और बड़े राज्यों को अधिकतम 4 जोन में बांटकर काम किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को संगठन का पुनर्गठन करने का आदेश दिया। जहां निष्क्रिय पदाधिकारी हैं, उन्हें हटाकर नए और जोशीले कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने को कहा। बूथ स्तर तक जहां संगठन नहीं बना, उसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और करीब 2 घंटे 20 मिनट चली। मायावती ने हर राज्य की विस्तृत समीक्षा की। मायावती ने कहा कि बसपा सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। चाहे पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव हो, तमिलनाडु हो या केरल का। किसी भी गठबंधन में नहीं जाएगी। बैठक में मायावती के भाई आनंद कुमार, आकाश आनंद और सतीश मिश्रा भी मौजूद रहे। अब पढ़िए राज्यों से आए नेताओं ने जो कुछ कहा ओडिशा के प्रभारी दाऊराम रत्नाकर ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे संगठन को दो बार रि-ऑर्गनाइज करने को कहा है। जिले से गांव तक की सभी कमेटियों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कांशीरामजी के जन्मदिन पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। केरल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम ने बताया- अप्रैल के दूसरे सप्ताह में राज्य में चुनाव हैं। पंचायत चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया गया है। केरल में वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए हैं। विधायकों की तैयारी जोरों पर है। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी। केरल से ही जुड़े जयप्रकाश ने कहा- वहां डिप्टी मेयर बनाया गया है। अबकी बार हम 1 विधानसभा सीट जीतेंगे। उन्होंने यूपी के लोगों को संदेश दिया कि अगर हम केरल में अच्छा कर सकते हैं, तो यूपी में क्यों नहीं? जयप्रकाश ने कहा- नसीमुद्दीन सिद्दीकी को डिप्टी सीएम कहा जाता था। किसी की रिकॉर्डिंग कर लेना, इससे नीच हरकत कोई नहीं है। उसका परिणाम उन्होंने देखा। कांग्रेस में गए, लेकिन वहां भी भरोसा नहीं बना पाए। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रभारी डॉ. लालजी मेघंंकर ने कहा- बसपा प्रमुख ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर नई स्ट्रैटजी के साथ नया प्लान दिया है। ये भी बैठक में बताया कि हम पदाधिकारियों को कैडर में क्या बोलना है? स्पीच देते समय क्या बोलना है? पहले हम बड़े राज्यों को 5-6 जोन में बांटे हुए थे। अब मायावती ने साफ कर दिया है कि बड़े राज्यों को अधिकतम 4 जोन में बांटकर संगठन का काम किया जाएगा। छोटे राज्यों के लिए ये संख्या दो तय की गई है। बंगाल में चुनाव होने हैं। चुनाव की गतिविधि कैसे करनी है, इसके बारे में भी बताया गया। बिहार में बसपा सभी सीटों क्यों नहीं लड़ पाई थी। इस सवाल पर उन्होंने कहा- वहां भी सभी सीटों पर प्रत्याशी मिले थे, लेकिन कुछ की पृष्ठभूमि आपराधिक थी। इस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसी तरह कुछ ने फार्म-20 भरने में गलती कर दी थी। इसकी वजह से उनके पर्चे निरस्त हो गए थे। पश्चिम बंगाल में हम इन गलतियों से बचेंगे। 14 जनवरी को पार्टी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, इसलिए आवास पर बैठक 14 जनवरी को बसपा कार्यालय के सभागार में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसके चलते वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ओपन हॉल में भी निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण यह बैठक मायावती के निजी आवास पर हुई। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:पॉक्सो एक्ट में हुआ केस; शंकराचार्य बोले- मुकदमा करने वाला हिस्ट्रीशीटर, सच सामने आएगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के मुताबिक, 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। अदालत ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रख लिया था। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में संजू बाबा बोले- ओए मामू, बात सुन:पौधा लगाने का, पानी बचाने का; विधायक ने संजय दत्त को भैया कहा
    Next Article
    मेरठ मेट्रौ और रैपिड ट्रेन की किराया लिस्ट जारी:210 रुपए में दिल्ली, 60 रुपए में पहुंचिए मोदीपुरम, जानिए पूरी किराया लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment