Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जो परिणाम 'जर्सी' में लाए, 'वर्दी' में भी वैसी ही उम्मीद', 470 खिलाड़ियों को पुलिस नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘जर्सी’ में आपने जो परिणाम लाए हैं, ‘वर्दी’ में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे सरकार को रहेगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां लोकभवन में 470 कुशल खिलाडि़यों को पुलिस सेवा में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जर्सी (खिलाड़ियों का परिधान) में जो कार्य आप करते थे और जो परिणाम आप लाए हैं, सरकार ‘वर्दी’ (पुलिस की वर्दी) में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे करती है। योगी ने कहा, ‘‘आप जर्सी में अपने क्षेत्र में कुशल खिलाड़ी इसलिए हुए, क्योंकि आपने अपने जीवन को अनुशासन में ढाला, टीम भावना के महत्व को समझा, अपनी शक्ति और उसके सामर्थ्य को एक सही दिशा दी। समय की कीमत को पहचाना।खेल और सुरक्षा व्यवस्था का अनूठा मेलमुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में सीखा गया अनुशासन और टीम वर्क पुलिस सेवा की रीढ़ है। जब एक खिलाड़ी अनुशासित होकर मैदान में उतरता है तो वह विपरीत परिस्थितियों में भी जीत दर्ज करता है। यही जज़्बा अब पुलिस सेवा के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की सुरक्षा में काम आएगा।सरकार के इस कदम से राज्य के उभरते हुए एथलीटों और खिलाड़ियों को न केवल रोजगार का अवसर मिला है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल को भी अनुशासित और शारीरिक रूप से दक्ष जवान मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में अवैध दवा कारोबार पर सर्जिकल स्ट्राइक! वडोदरा और सूरत में 4 कंपनियों पर गाज, 2 के लाइसेंस परमानेंट रद्द
    Next Article
    'अन्याय के राजा' का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment