Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जो राम-कृष्ण में भेद बताए, कथावाचक नहीं, ढोंगी-पाखंडी व्यापारी है':लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी 2 होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर होर्डिंग के जरिए सियासी संदेश देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सपा मुख्यालय के बाहर दो नई होर्डिंग लगाई गईं। पहली होर्डिंग में लिखा है- '27 में कृष्ण आएंगे'। इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बांसुरी बजाते भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाई गई है। यह होर्डिंग सपा नेता मोहम्मद अजीम ने लगवाई है। अजीम ने धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बयान से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अजीम ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। बोले- श्रीराम और श्रीकृष्ण में भेद करना गलत अजीम ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा, उनके नाम और बांसुरी बजाने की शैली पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। साथ ही भगवान श्रीराम से उनकी तुलना करते हुए अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा, न्याय, नीति और धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों सनातन धर्म के आराध्य हैं। एक की महिमा बताने के लिए दूसरे के स्वरूप को कमतर दिखाना उचित नहीं है। सरी होर्डिंग में कथावाचकों पर साधा निशाना सपा मुख्यालय के बाहर दूसरी होर्डिंग सुजीत यादव ने लगवाई है। इसमें लिखा है- 'न प्रभु राम तुम्हारे हैं, न श्रीकृष्ण हमारे हैं, राम-कृष्ण तो इस संसार के प्यारे हैं। जो इनमें भेद बताये, वो कथावाचक नहीं, ढोंगी पाखंडी व्यापारी है।' सुजीत यादव ने कहा कि कथा के नाम पर व्यापार करने वाले देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री ने पहले भगवान श्रीकृष्ण और अब भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं। सुजीत ने कहा कि ऐसे लोग कथावाचक नहीं, बल्कि व्यापारी हैं। सनातन धर्म के लोगों को ऐसे कथावाचकों से दूर रहना चाहिए। उनका आरोप है कि ये लोग कथा के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में दिवाली से पहले ही 300 पार पंहुचा AQI:धुंध के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान
    Next Article
    हापुड़ में दिल्ली जा रहा 12 क्विंटल पनीर पकड़ाया:गंदे केमिकल के ड्रमों में मिला पनीर, 1,197 किलो मिट्टी में दबवाया; कीमत 4.18 लाख रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment