Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दिवाली से पहले ही 300 पार पंहुचा AQI:धुंध के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इसके चलते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। गुरुवार सुबह से ही शहर में धुंध का असर देखने को मिला। आसमान में धुंध छाए रहने के साथ वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को साफ हवा नहीं मिल पा रही है। बदलते मौसम के बीच प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों की सेहत के लिए चिंता बढ़ा रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात दोनों समय मौसम धुंधला रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद धुंध का असर बना रह सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर में तापमान सामान्य रहेगा। मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के चलते आने वाले दिनों में भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को खराब हवा से अधिक दिक्कत हो सकती है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सुबह और शाम के समय बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने पिता, बेटे और नाती को कुचला,मौत:मथुरा में खेत में पूर्वजों के थान बनवा रहा था परिवार, कार चालक गंभीर घायल
    Next Article
    'जो राम-कृष्ण में भेद बताए, कथावाचक नहीं, ढोंगी-पाखंडी व्यापारी है':लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी 2 होर्डिंग, लिखा- 27 में कृष्ण आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment