Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जो रुट ने सचिन तेंदुलकर के अर्धशतकों का रिकॉर्ड तोड़ा:इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती

    13 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 69वीं फिफ्टी लगाते हुए भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली। इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 130 रन चाहिए थे। टीम ने 25वें ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान जो रूट 62 और जॉर्डन कॉक्स 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर का विकेट गंवा दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद एमिलियो गे को LBW कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया। रुट-कॉक्स ने शतकीय साझेदारी कर जीत दिलाई इसके बाद रूट और कॉक्स ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 128 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस बीच कॉक्स ने टेस्ट में अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी की। रुट अपनी पारी के दौरान भाग्यशाली रहे, जब 23 रन के स्कोर पर उन्हें जीवनदान मिला। 10वें ओवर में वे मोहम्मद अली की गेंद पर बोल्ड हो गए थे, लेकिन अंपायर ने बॉलर का पैर क्रीज के बाहर पाया और इसे नो-बॉल करार दिया। बाबर, मसूद और अवैस की फिफ्टी से संभला पाकिस्तान इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने शून्य के स्कोर पर सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गंवा दिया। इसके बाद शान मसूद ने आजान अवैस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। अवैस ने 10 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। अवैस के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम उतरे। उन्होंने 103 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की बदौलत 76 रन की पारी खेली। शान मसूद ने 95 रन की पारी खेली डेब्यूटेंट रजाउल्लाह का ऑलराउंड परफॉर्मेंस ऐसा लग रहा इंग्लैंड शुक्रवार को ही जीत की ओर बढ़ रहा था। पाकिस्ता ने 312 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेब्यू कर रहे रजाउल्लाह ने 63 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के लगाए। रजाउल्लाह ने नौवें विकेट के लिए मोहम्मद अब्बास के साथ मिलकर 121 रन जोड़े। अब्बास ने 42 रन बनाए। रजाउल्लाह की पारी का अंत डैन लॉरेंस ने 96.4 ओवर में उन्हें स्टंप कराकर किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर खत्म हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी में 320 रन की बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई थी। उसके पहले पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। सईम अयूब 0, आजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हुए थे। सऊद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर टीम को 133 तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 75, डैन लॉरेंस ने 65, जेमी स्मिथ ने 69 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने 4 विकेट लिए। ---------------------------------- पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए पाकिस्तान क्रिकेट 'वेंटिलेटर पर' है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत से कभी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सका अफगानिस्तान:दिल्ली में आज पहला टी-20 मुकाबला; जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें
    Next Article
    एशियन गेम्स में कुछ क्रिकेट मैचों का समय बदला:भारतीय पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल आधे घंटे पहले शुरु होगा; महिला मुकाबलों में बदलाव नहीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment