Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जब जज की बन गई फर्जी फेसबुक ID:महिला जज के पिता का दोस्त बन कॉल किया- शर्मा अंकल बोल रहा हूं, पैसे पेटीएम कर दो

    11 hours ago

    2

    0

    राजस्थान के करीब 1400 स्कूलों में टीचर्स की भूमिका में जज नजर आए। उन्होंने स्टूटेंड्स को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां भी बताईं। इस दौरान जजों ने अपने साथ हुए साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी शेयर कीं। एक जज ने बताया- मेरी फोटो लगाकर मेरी ही फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई थी। उस आईडी से साइबर अपराधी ने जज के दोस्तों और जानने वालों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और चैटिंग करने लगा। कुछ समय बाद उसने मेरी तबीयत गंभीर रूप से खराब होने का हवाला देते हुए दोस्तों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। एक दोस्त ने करीब 16 हजार रुपए भी उसको डाल दिए थे। इसी तरह एक महिला जज ने बच्चों को बताया कि उनके पिता का दोस्त बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कुछ रुपए पेटीएम करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को कॉल कर इस बारे में पूछा। तब साफ हो गया कि मेरे पिता ने किसी को रुपए देने के लिए कहा ही नहीं था। उधर, अजमेर के सिविल लाइंस स्थित जवाहर स्कूल में ACJM 3 कोर्ट की जज सलोनी माथुर, जयपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व डिस्ट्रिक्ट जज (DJ) पवन जीनवाल ने बजाज नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में बच्चों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। साइबर बुलिंग, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर हर जानकारी साझा करना खतरनाक कोटा के जिला न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास स्वामी विवेकानंद नगर स्थित मां भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को व्यवहारिक उदाहरण देते हुए समझाया कि सोशल मीडिया पर हर जानकारी साझा करना खतरनाक है। जिला न्यायाधीश (कोटा) ने बच्चों में जोश भरते हुए कहा- डरने की जरूरत नहीं है। चुप रहने से अपराध बढ़ता है। अगर कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत माता-पिता या शिक्षकों को बताएं। सतर्क रहें, जागरूक रहें और मोबाइल के प्रयोग में पूरी तरह सावधानी बरतें। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:9 जजों की बेंच बैठी; महिलाओं का खतना, मस्जिद में औरतों के नमाज पढ़ने पर भी जिरह
    Next Article
    अरविंद अकेला का गाना 'नथिया उतारे ला' हुआ रिलीज, सुनते ही झूम उठेगा मन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment