Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंगल में महिला नेता का कंकाल मिला:श्रावस्ती में खोपड़ी-जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी अलग-अलग पड़ी थी, 14 दिन से लापता थी

    7 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में महिला किसान नेता का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला। वह किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। 14 दिन से लापता थी। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची। वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्‌डी मिली। पुलिस ने उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसके कपड़े और जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। महिला 17 फरवरी को लापता हुई थी। 3 मार्च की दोपहर 2 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… किसान नेता आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थीं। आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया, तो लोकेशन जंगल की निकली। मंगलवार को टीम ने वहां पहुंचकर शव को बरामद किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। आरोपी महिला की तलाश करने का दिखावा करता रहा पति संतोष मिश्रा ने सूरज वर्मा पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद सूरज वर्मा उनके साथ मिलकर आंचल की तलाश का नाटक करता रहा। जांच में दोनों की आखिरी लोकेशन एक ही स्थान पर मिली। जिससे आरोपी सूरज पर शक हुआ। सीओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया- 19 फरवरी को महिला के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 3 मार्च को ककरदरी जंगल में महिला का कंकाल बरामद हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की। कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------- ये भी पढ़ें… होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू की चेतावनी, लेबनान को युद्ध में घसीट रहा हिज़्बुल्लाह, देंगे और कड़ा जवाब
    Next Article
    अयोध्या में शिया मस्जिद को कपड़े से ढका:सर्राफा व्यवसायियों ने खेली होली,बच्चों ने राहगीरों को लगाया रंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment