Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगन्नाथ रथयात्रा में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड:चीफ इंजीनियर ने बैठाई जांच, रथ की ऊंचाई ज्यादा होने पर करंट से 1 की मौत, 11 थे घायल

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए रथयात्रा हादसे में लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकीप्रभारी राजकुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। रथ की ऊंचाई का सही आंकलन न करने पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने यह एक्शन लिया है। शनिवार देर रात एसएसपी ने चौकी प्रभारी के निलंबन का आदेश जारी किया। इसके साथ बिजली विभाग की ओर से मुख्य अभियंता मेरठ जोन 2 गुरजीत सिंह ने जांच बैठाई है। जांच टीम में सीनियर इंजीनियर ग्रामीण अभिषेक सिंह और अधिशासी अभियंता टेस्टिंग वीरेंद्र कुमार को शामिल किया है। डीआईजी ने मांगी पूरी जांच रिपोर्ट पूरे मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सीओ से लेकर बीट सिपाही तक की लापरवाही मानी है। डीआईजी ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि वो हादसे में सीओ, थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट सिपाही से लेकर एलआईयू कर्मी और अन्य की लापरवाही की पूरी जांच की जाए। इसके बाद इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ये था पूरा हादसा मेरठ के परीक्षितगढ़ में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही थी, इसी दौरान एक हादसा हो गया. बारिश के बीच जिस वक्त यह रथयात्रा निकल रही थी, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में भगवान जगन्नाथ का रथ आ गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि इस हादसे में मौके पर ही एक श्रद्धालु सचिन पुत्र नंदकिशोर की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. मेरठ में निकाली जा रही इस यात्रा के दौरान अचानक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। करंट की चपेट में आए लोग दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालु करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं. करंट लगने से झुलसे मनीष शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा में चलने वाले सभी भक्त नंगे पैर थे। उनके पैरों में जूते चप्पल भी नहीं थे और जब वह आगे की तरफ बढ़ रहे थे, तभी अचानक जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ की ध्वजा हाई टेंशन लाइन से टकराई थी। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद जिले के आला अधिकारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। परीक्षितगढ़ में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा के लिए पहले से प्रशासनिक अनुमति ली गई थी। शुक्रवार को पूरे जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, जिससे आसपास जलभराव और नमी की स्थिति बनी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में एसटीपी टैंक में घुसने से दो की मौत:सफाई के दौरान हुआ बेहोश, बचाने उतारा था सिक्योरिटी गार्ड, दमकल ने दोनों को निकाला
    Next Article
    लखनऊ अलीगंज अग्निकांड:ध्वस्तीकरण के बाद अब मलबा हटाने का काम शुरू, मशीनों के साथ टीम मौके पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment