Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अलीगंज अग्निकांड:ध्वस्तीकरण के बाद अब मलबा हटाने का काम शुरू, मशीनों के साथ टीम मौके पर

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज स्थित उस चार मंजिला इमारत का मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है, जिसमें 22 जून को भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इमारत को ध्वस्त करने के एक दिन बाद रविवार को मशीनों की मदद से मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से जेसीबी और अन्य मशीनों को लगाया गया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। मलबा हटाने के दौरान आसपास के क्षेत्र में आवाजाही नियंत्रित रखी गई है, ताकि कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। एलडीए ने शनिवार को करीब 15 घंटे 30 मिनट तक चले अभियान में भवन को जमींदोज कर दिया था। अब मलबा हटाने के बाद पूरे परिसर की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 22 जून को लगी थी भीषण आग 22 जून को अलीगंज की इस इमारत में लगी भीषण आग में सेकेंड फ्लोर पर संचालित एनीमेशन कोचिंग सेंटर में मौजूद 15 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद भवन की सुरक्षा और निर्माण को लेकर सवाल उठे थे। जांच के बाद एलडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण पर उठे थे सवाल भवन मालिक की ओर से कार्रवाई पर आपत्ति जताई गई है। उनके अधिवक्ता का कहना है कि एलडीए ने पहले 25 जुलाई तक का समय दिया था, जबकि ध्वस्तीकरण उससे पहले कर दिया गया। इस मामले को अदालत में चुनौती देने की बात भी कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगन्नाथ रथयात्रा में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड:चीफ इंजीनियर ने बैठाई जांच, रथ की ऊंचाई ज्यादा होने पर करंट से 1 की मौत, 11 थे घायल
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप, उमस:27 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून, इस सीजन 36 फीसदी कम हुई बरसात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment