Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य करेंगे रामायण मेले का उद्घाटन:चित्रकूट में मानस मर्मज्ञों के व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी होंगे आकर्षण का केंद्र

    12 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में 53वां रामायण मेला 15 फरवरी से रामायण मेला भवनम् में आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज करेंगे, जबकि समापन 19 फरवरी को विष्णु सम्प्रदायाचार्य जगद्गुरु संतोषाचार्य (सतुवा बाबा) द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सभा में उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति अजित कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस मेले में देशभर से संत, मनीषी, कथाव्यास, सांस्कृतिक दल और कलाकार भाग लेंगे। चित्रकूट के सभी अखाड़ों के संत और महात्मा शोभायात्रा के साथ मेला भवनम् पहुंचेंगे, जिससे आयोजन की भव्यता बढ़ेगी। मेले में पं. रामलोचन तिवारी, देवी निहारिका, मानसमुक्ता यशोमति, सीताराम शरण रामायणी, साध्वी पूनमदास और वन्दना तिवारी जैसे प्रसिद्ध कथा व्यास अपनी प्रस्तुति देंगे। ये मानस मर्मज्ञ रामायण के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीता राय का भजन गायन, डॉ. अनु सिन्हा की रामायण नृत्य नाटिका, आराधना सिंह, बंदा बैरागी और संजोली पांडेय का लोक गायन शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, आकाशवाणी प्रयागराज की ओर से एक विशेष सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग का मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी सौरभ यादव और नगर पालिका परिषद चित्रकूट के अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हैं। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, राजाबाबू पाण्डेय, प्रद्युम्न कुमार दुबे, मनोज गर्ग, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, मो. यूसुफ, कलीमुद्दीन बेग, धनश्याम अवस्थी, सत्येन्द्र पाण्डेय और ज्ञानचन्द्र गुप्त सहित कई कार्यकर्ता भी मेले की तैयारियों में लगे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और पर्यटन निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र के भी मेले में आने की संभावना है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार, रामायण मेले के नोडल अधिकारी और एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने 53वें महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी और खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा बार एसोसिएशन चुनाव में रवि चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष बने:सुनील पांडेय महामंत्री, श्रीभगवान पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए, सत्यम दुबे और उमेश प्रताप सिंह बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष
    Next Article
    सीतापुर में 18 साल पुराने दहेज हत्या मामले में फैसला:पति को 10 साल की कैद, 4 हजार रुपये का अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment