Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा बार एसोसिएशन चुनाव में रवि चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष बने:सुनील पांडेय महामंत्री, श्रीभगवान पांडेय कोषाध्यक्ष चुने गए, सत्यम दुबे और उमेश प्रताप सिंह बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम देर रात 1 बजे तक चली मतगणना के बाद घोषित किए गए है। रवि चंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह को 104 मतों से हराकर जीत हासिल की। यह आठवीं बार है जब रवि चंद्र त्रिपाठी ने गोंडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव जीता है। निवर्तमान अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी ने रवि चंद्र त्रिपाठी और सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी है। महामंत्री पद पर सुनील कुमार पांडेय ने डीपी ओझा को हराया है पिछले वर्ष के चुनाव में उन्हें 82 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर विनय तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनी त्रिपाठी और राजेंद्र द्विवेदी विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप मिश्रा और शुभम चौबे ने जीत हासिल की है। संयुक्त मंत्री के पदों पर आदित्य तिवारी, अतुल द्विवेदी और बृजेश पांडे निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीभगवान पांडेय विजयी रहे है इसके साथ ही साथ कई अन्य पदों पर पहले ही कई अधिवक्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे। अध्यक्ष चुने गए रवि चंद्र त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के साथ होने वाली अन्यायपूर्ण गतिविधि का विरोध किया जाएगा और अधिवक्ताओं के हित में कार्य किया जाएगा। यदि अधिवक्ताओं के साथ अन्याय हुआ, तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। चुनाव के बाद, सभी विजयी नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया और गोंडा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर यात्रियों की भीड़ के लिए जौनपुर डिपो तैयार:परिवहन निगम चलाएगा 22 अतिरिक्त बसें
    Next Article
    जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य करेंगे रामायण मेले का उद्घाटन:चित्रकूट में मानस मर्मज्ञों के व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी होंगे आकर्षण का केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment