Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहां चुनाव में ट्रैक्टर फंसा था, आज वहां BMW दौड़ाइये:जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश बोले: 6 पैंटून पुल पक्के कराऊंगा, स्टेडियम और कॉलेज बनवाने हैं

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक हरि प्रकाश वर्मा का कहना है कि पिछले चार साल में अपने विकास कार्य, शिक्षा, सड़क और पुल जैसी कई परियोजनाओं पर काम किया। सड़कों का हाल ये था कि चुनाव में वोट मांगने गया था तो ट्रैक्टर फंस गया। जब जीता तो वहां सड़क बनवाई। आज वहां बीएमडब्ल्यू कार दौड़ा दीजिए। भास्कर रिपोर्टर ने जलालाबाद विधायक से खास बीतचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : पिछले चार साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देने का काम जनता का है। वहां जाकर पता चलेगा कि पिछले कई वर्षों में क्षेत्र में कितने काम हुए हैं। पिछले चार साल में जातिवाद और अराजकता से लोगों को मुक्ति मिली है। विकास किसे कहते हैं, यह भी लोग देखेंगे। तब पता चलेगा कि जनता कितने नंबर देगी। सवाल : सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया? जवाब: जब विधानसभा चुनाव के लिए जलालाबाद क्षेत्र में वोट मांगने गए, कोलाघाट का बड़ा पुल टूटा हुआ मिला। उस क्षेत्र में रामगंगा और गंगा जैसी नदियों के आसपास कई पुलों की आवश्यकता थी। हमारी सरकार ने चार साल में 12 पुल बनवाए और करीब 25 बड़ी पुलिया बनाई। कुछ गांव मुख्यालय और सड़क से 17 किलोमीटर दूर थे। चुनाव में उन क्षेत्रों में ट्रैक्टर से जाना पड़ा, और तीन किलोमीटर चलने के बाद ट्रैक्टर दलदल में फंस गया था। आज वहां सड़क इतनी सुधरी है कि बीएमडब्ल्यू भी दौड़ा सकते हैं। मिर्जापुर से कलान, अल्हागंज से कटरा, शाहजहांपुर से जलालाबाद, कलान से परौर, कलान से आंधीदेई रोड चौड़ी कराई है। 35 मजरों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। 97 मजरों का विद्युतीकरण बाकी है, जिसका टेंडर हो चुका है और जल्द पूरा होगा। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जिसे आप अभी तक नहीं करा पाए? जवाब: अभी कई काम बाकी हैं। दस से अधिक पुल बनने हैं, चार पैंटून पुल पक्के कराने हैं। बड़े बांध की आवश्यकता है। स्टेडियम और कई कॉलेज बनने हैं। लेबर विभाग के बच्चों के लिए स्कूल बनवाना है। कोला पुल से जुड़े खसारी गांव में कच्ची सड़क थी और बाढ़ के समय पार करना मुश्किल था। अब वहां सीसी रोड बन चुका है। शिलान्यास के समय गांव में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में उत्सव का माहौल था। लोग कह रहे थे कि अब पैंट उतारकर रास्ता पार नहीं करना पड़ेगा। सवाल : इस बार क्या फिर आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं भारतीय जनता पार्टी का कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हूं। विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और जिला कार्यसमितियों में जिम्मेदारी निभाई। हमने पहले भी टिकट नहीं मांगा और आने वाले चुनाव में भी नहीं मांगेंगे। पार्टी के निर्देश का पालन करेंगे। सवाल: तो क्या आपको इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: हम कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता हैं। कभी कुछ नहीं मांगा और न कभी मांगेंगे। पार्टी का निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख की ठगी:सहारनपुर में दो लोगों पर आरोप, फोन-पे से खाते में डलवाए रुपए, नौकरी न लगने पर टालते रहे
    Next Article
    कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत ने उद्यमियों की बढ़ाई टेंशन:कई प्रमुख कलस्टर प्रभावित, उद्यमी बोले- जल्द समाधान ना निकला तो बंद करने पड़ेंगे प्रतिष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment